मुजफ्फरनगर: दुल्हन की विदाई में बरातियों ने चलाए पटाखे, चिंगारी से बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर के कुकड़ा चौराहे के पास एक बारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई। बारातियों द्वारा जलाए गए पटाखे की चिंगारी से लगी इस आग को बुझाने में दमकल विभाग जुटा है।

बारदाने के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग।
HighLights
कुकड़ा चौराहे के पास बारदाने के गोदाम में आग लगी।
बारातियों के पटाखे की चिंगारी से आग भड़की।
दमकल विभाग पांच टैंकरों से आग बुझाने में जुटा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नगर के कुकड़ा चौराहे के पास देवलोक वेडिंग पार्टी रेस्टोरेंट के पास प्लास्टिक के कट्टों के बारदाने के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम पांच फायर टैंकरों की मदद से मशक्कत कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा चौराहे के पास मनोज खंडेलवाल का वरदान का गोदाम है। बराबर में ही देवलोक और सामने मधुर मिलन के नाम से वेंकट हाल है। शनिवार सुबह के समय दुल्हन की विदाई पार्टी के दौरान सड़क पर कुछ बारातियों ने पटाखे जला दिए, उनकी चिंगारी से गोदाम में आग लग गई।
40 लाख रुपये के कट्टे रखे बताए जा रहे हैं
सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुबह लगभग 6:30 बजे से आग लगी हुई है। दमकल विभाग टीम आग बुझाने के प्रयास कर रही है। गोदाम मालिक ने भारी नुकसान होना बताया है। गोदाम में 40 लाख से ज्यादा कट्टे रखे होना बताया जा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।