विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात की दोस्ती ने मुजफ्फरनगर के कुलदीप को पहुंचाया जेल, करोड़ों की ठगी में पुलिस को दो साथियों की तलाश

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:23 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के कुलदीप को गुजरात में हुई दोस्ती के कारण साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने आशीष के लालच में आकर करोड़ों रुपये के लेनदेन में मदद की, जिसमें कई राज्यों के लोग ठगी का शिकार हुए।

साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा ठग गिरोह का सदस्य। सौजन्य पुलिस

साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा ठग गिरोह का सदस्य। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. कुलदीप गुजरात में दोस्ती के कारण साइबर धोखाधड़ी में फंसा।

  2. करोड़ों रुपये के लेनदेन में शामिल था, कई राज्यों में ठगी।

  3. पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कई साल पहले गुजरात में हुई दोस्ती ने खतौली निवासी कुलदीप को सलाखों के पीछे धकेल दिया। साइबर थाना पुलिस ने अब उसके दो साथियों की तलाश शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, साइबर थाना पुलिस को गिरफ्तार आरोपित कुलदीप ने बताया कि उसने नर्सिंग जीएनएम को कोर्स किया हुआ है। उसे नौकरी की जरुरत थी। उसे गुजरात में नौकरी की तलाश में जाना पड़ा। वहां उसे नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन उसकी मुलाकात वहां पर आशीष नाम के युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, जो काफी समय से बादस्तूर चली आ रही थी। नौकरी ने मिलने के कारण उसने श्री श्याम कान्ट्रेक्टर के नाम से फर्म बना ली लेकिन वह चली नहीं सकी।

पिछले साल दिसबंर माह में आशीष ने कुलदीप ने आकर मुलाकात की। आशीष ने उसे अपने परिचितों का बिजनेस का पैसा उसके खाते में मंगवाने के बदले दो प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया। इसके बाद खातों में रुपये आने व निकालने जाने का सिलसिला शुरू हुआ। यहीं से कुलदीप अपराध की दलदल में फंसता चला गया और अब वह सलाखों के पीछे है।

इनसे हुई ठगी

साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 11 मई 2026 को मध्य प्रदेश निवासी पवन अग्रवाल से 2 करोड़ 83 लाख 50 हजार 480 रुपये, 2 जुलाई 2026 को झारखंड निवासी मिथलेश सिन्हा से 9 लाख रुपये, महाराष्ट्र निवासी गुरुनाथ गोपाल पाठकर से 13 करोड़ 40 लाख 67 हजार 720 रुपये, मध्य प्रदेश निवासी 21 जुलाई 2026 को 43 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपित के खाते में 11 दिसंबर 2025 से 10 नवंबर 2026 की स्टेटमेंट का अवलोकन किया गया तो खाते में उक्त अवधि में 3 करोड़ 99 लाख 4 हजार 829 रुपये का लेन देन किया गया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में 16 करोड़ की ठगी का राजफाश, दो प्रतिशत लाभ कमाने के लालच में फंसा कुलदीप गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली मां ने बेटी को गंगनहर में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।