विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, मुजफ्फरनगर से चलेंगी 145 अतिरिक्त बसें, परिवहन निगम तैयार

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:32 PM (IST)

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर में परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। 6 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली-छठ पर्व पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  2. मुजफ्फरनगर से 145 अतिरिक्त बसें होंगी संचालित।

  3. 6 से 17 नवंबर तक चलेगी यह विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दूर-दराज रहने वाले लोग दीपावली व छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। इन लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने लखनऊ, आगरा, देहरादून व अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाने के लिए जिले में 145 बसों को अतिरिक्त तौर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाने की तैयारी शुरू की है।

परिवहन निगम के सहारनपुर रेंज के आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह ने मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम मोहम्मद आरिफ को आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था छह नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए बनाई गई है।

दीपावली पर्व आठ व छठ पर्व 15 नवंबर को

दीपावली पर्व आठ व छठ पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। दोनों ही पर्व ऐसे है, जिन पर दूर दराज रहने वाले लोग यह पर्व मनाने के लिए परिवार सहित अपने मूल निवास पर रहने वाले स्वजन के पास जाते है। ऐसे में रोडवेज बसों में भीड़ हो जाते है। यात्रियों को बसों में भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र के आरएम योगेंद्र प्रताप ने व्यवस्था बनाई है। उन्होंने दूर दराज विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए मुजफ्फरनगर डिपो की 90 व खतौली डिपो की 55 रोडवेज बसों को विशेष तौर पर संचालित करने के आदेश दिए है।

बस संचालन की तालिका

रूट डिपो बस संख्या
दिल्ली से हरिद्वार मुजफ्फरनगर 30
दिल्ली से देहरादून मुजफ्फरनगर 15
अंबाला से सहारनपुर होकर लखनऊ मुजफ्फरनगर 10
सहारनपुर से आगरा मुजफ्फरनगर 10
मुजफ्फरनगर से शामली होकर लोनी मोड दिल्ली मुजफ्फरनगर 10
हरिद्वार से मुजफ्फरनगर व लखनऊ मुजफ्फरनगर 15
दिल्ली से हरिद्वार खतौली 25
दिल्ली से देहरादून खतौली 15
दिल्ली से कोटद्वार खतौली 10
हरिद्वार से मुजफ्फरनगर व लखनऊ खतौली 5

सहारनपुर क्षेत्र के आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। दूर दराज वाले स्थानों के लिए मुजफ्फरनगर जिले से 145 रोडवेज बसों का अतिरिक्त तौर पर संचालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर हरदोई डिपो से दिल्ली के लिए चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें, 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

यह भी पढ़ें- मऊ में दीपावली-छठ पर 12 दिन दौड़ेंगी शत-प्रतिशत बसें, रोडवेज कर्मियों को मिलेगा 4800 रुपये बोनस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।