मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, रूम में नहीं मिला सुसाइड नोट
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा शगुन सैनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें
HighLights
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या।
एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा शगुन सैनी थी।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, दोस्त से विवाद की आशंका।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में सोमवार शाम हरियाणा निवासी एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा 23 वर्षीय शगुन सैनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में अपने कमरे में सहपाठी छात्रा के साथ रहती थी।
थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि शाम के समय शगुन बाहर से आकर अपने कमरे में गई थी। उस समय उसकी रूम पार्टनर छात्रा जिया वहां नहीं थी। वह रात लगभग साढ़े आठ बजे पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला।

छात्रा की फाइल फोटो। सौ: पुलिस।
रूम पाटर्नर के आने पर हुई मामले की जानकारी, फंदे पर लटका हुआ था शव
जिया ने खिड़की से झांक कर देखा तो शगुन सैनी का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिया ने कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची। एफएसएल टीम ने भी जांच की। छात्रा शगुन सैनी हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। मृतक छात्रा के स्वजन को जानकारी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- ध्यान से आइए! आज शाम 5 बजे से रूट डायवर्जन, मेरठ सिटी में नहीं आ पाएंगे भारी वाहन; 51 स्थानों पर रावण दहन
यह भी पढ़ें- खुर्द चौकी इंचार्ज-दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित; नाम हटाने में सौदेबाजी का ऑडियो वायरल, DIG ने की कार्रवाई
नहीं मिला सुसाइड नोट, एसपी ने कहा- किसी दोस्त के साथ होता था विवाद
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि छात्रा की रूम पार्टनर जिया ने बताया है कि शगुन का किसी दोस्त के साथ विवाद होता रहता था। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव मर्चरी भेजा गया है। स्वजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
