Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वोत्तम ब्रांडेड चीनी के लिए मंसूरपुर शुगर मिल सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Apr 2022 11:43 PM (IST)

    गोवा में हुए कार्यक्रम में धामप्योर ब्रांड को हेराल्ड ग्लोबल एंड बार्क मीडिया ने एशिया में सर्वोत्तम ब्रांडेड चीनी के रूप में प्रथम स्थान पर चुना। मोस्ट प्रेस्टीजियस ब्रांड आफ एशिया-2021 अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह अवार्ड डीएसएम ग्रुप प्रबंधन की ओर से ग्रुप के सेल्स हेड विनम्र अग्रवाल को भारतीय सिने तारिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा सोढ़ी ने दिया।

    Hero Image
    सर्वोत्तम ब्रांडेड चीनी के लिए मंसूरपुर शुगर मिल सम्मानित

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गोवा में हुए कार्यक्रम में धामप्योर ब्रांड को हेराल्ड ग्लोबल एंड बार्क मीडिया ने एशिया में सर्वोत्तम ब्रांडेड चीनी के रूप में प्रथम स्थान पर चुना। मोस्ट प्रेस्टीजियस ब्रांड आफ एशिया-2021 अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह अवार्ड डीएसएम ग्रुप प्रबंधन की ओर से ग्रुप के सेल्स हेड विनम्र अग्रवाल को भारतीय सिने तारिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा सोढ़ी ने दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुगर मिल प्रबंधन ने बताया कि यह सम्मान धामप्योर ब्रांड एक किलो व पांच किलो की पैकिग शुगर को उच्चतम गुणवत्ता की चीनी के रूप में ग्राहकों की पहली पसंद होने के आधार पर दिया गया, जिसका उत्पादन ग्रुप की इकाई डीएसएम शुगर मंसूरपुर में किया जाता है। डीएसएम ग्रुप की स्थापना चीनी निर्माता कंपनी के रूप में सन 1933 में हुई थी तथा धामपुर ग्रुप ने सर्वप्रथम 1997-98 में सल्फर रहित उत्तम दानेदार चीनी का उत्पादन शुरू किया। सन् 2000 में ही इस ग्रुप ने सर्वप्रथम एफएमसीजी कैटेगरी की पैकिग शुगर, एक किलो व पांच किलो के रूप में बाजार में उतारा। डीएसएम शुगर मंसूरपुर से निर्मित धामप्योर ब्रांड उच्चतम गुणवत्ता कि चीनी के रूप में बहुप्रतिष्ठित एवं अग्रणी ब्रांड है।

    महिला समूहों के उत्पादों ने लोगों को लुभाया

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली के मढ़करीमपुर गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाएं। महिला समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। उत्पादों ने लोगों को लुभाया।

    मढ़करीमपुर गांव में रविवार को बेरोजगारी मुक्त भारत का साकार हुआ सपना, बेरोजगारी छोड़ो गांव-गांव में स्वरोजगार अपना राधे-राधे स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के देशी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। समूह की महिलाओं ने घर में प्रयोग होने वाले सामान मूर्तियां, आर्गेनिक धूपबत्ती, शुद्ध कपास से तैयार रुई बत्ती, इको फ्रेंडली, हवन सामग्री आदि वस्तुएं बनाई। सुरभि स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के तरीके बताए। नंगली महासिंह की आरजू ने कहा कि उन्होंने गांव-गांव में जाकर ऐसे परिवारों का चयन किया, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, उनको रोजगार करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में प्रधान राकेश, भोपाल, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, शेखर, अनु, सतबीर, वीरेंद्र, विकास, मनोज निर्मल, सुरभि स्वदेशी गऊ आश्रम के चेयरमैन संदीप सिंह, आरजू, विनीता आदि मौजूद रहे। संचालन मढ़करीमपुर बीसी सखी विनीता ने किया।