महिला समाख्या ने मनाया महिला दिवस
महिला एवं बाल विकास की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए कदम बढ़ाने पर बल दिया गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। महिला एवं बाल विकास की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए कदम बढ़ाने पर बल दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग व महिला समाख्या द्वारा ब्लॉक परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला समाख्या ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शमशाद ने बताया कि महिला दिवस का इतिहास लगभग 108 वर्ष पुराना है। पहली बार अमेरिका में महिलाओं के आंदोलन के बाद उन्हें सम्मान दिया गया था। तभी से हम महिला दिवस मनाते आ रहे हैं। आज पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान में यह दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं का सम्मान केवल आठ मार्च को ही नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समाख्या संघों से जुड़ी महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं को मौलिक अधिकार, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा, महिलाओं संबंधी कानूनों और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। वहीं घरेलू हिसा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह का विरोध करने के लिए प्रेरित किया गया। रीता, मुनेश, मीनाक्षी, बबली, कोमल, प्रभा, सुनीता, बाला, विमलेश, अंगूरी, ज्योति, अंजना, सीतो, रमेशो आदि मौजूद रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।