विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में बेहद चालाक और फुर्तीला शिकारी जानवर, नजर और सुनने की क्षमता भी काफी तेज

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:09 PM (IST)

गुलदार एक बेहद चालाक और फुर्तीला शिकारी है, जो रात में सक्रिय रहता है और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। 

ककरौली के गांव भुवापुर मेंखटके में फंसा गुलदार। वीडियो ग्रैब

ककरौली के गांव भुवापुर मेंखटके में फंसा गुलदार। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गुलदार बेहद चालाक और फुर्तीला शिकारी है, घात लगाकर शिकार करता है।

  2. इसकी नजर और सुनने की क्षमता तेज, रात में सक्रिय रहता है।

  3. मुजफ्फरनगर में वन विभाग शिकारियों पर निगरानी बढ़ा रहा है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गुलदार जंगल का फुर्तीला एवं चालाक शिकारी है। यह रात में चलने का शौकीन है, जो 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। भूख लगने पर कुत्तों पर भी हमला कर उसे मारकर खा लेता है। भुवापुर गांव खादर के खोला क्षेत्र में आता है। यह वन्य जीव अभयारण्य के नजदीक है। इसके चलते गुलदार समेत वन्य जीव इन क्षेत्रों में विचरण करते हैं। वहीं, शिकारियों द्वारा खटका लगाने के मामले में वन विभाग की निरागनी की पोल खुल गई।

वन रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि गुलदार फुर्तीला और चालाक शिकारी माना जाता है। उसकी विशेषता शिकार करने का अनोखा तरीका है। वह शिकार का पीछा करने के बजाय अधिकतर घात लगाकर हमला करता है।

पेड़ों पर चढ़ने, ऊंची छलांग लगाने और चुपचाप दबे पांव चलने में यह माहिर होता है। गुलदार कुछ ही सेकेंड में अपने शिकार को दबोच सकता है। उसकी नजर और सुनने की क्षमता भी काफी तेज होती है। वहीं रात में शिकार करने के अलावा चलने का शौकीन है।

भुवापुर के जंगल में फंसा गुलदार किसी शिकार का पीछा करते हुए आया होगा। गन्ने की फसल काफी बड़ी है, जिनके अंदर छिपने से लेकर शिकार को खाने का सुरक्षित स्थान रहता है। मौसम सर्द होने के कारण छोटे वन्य जीव भी गन्ने की फसल में अपना ठिकाना बना लेते हैं, जिनका गुलदार आसानी से शिकार कर लेता है।

इन जानवरों को बनाता है निवाला

गुलदार के भोजन में हिरण, चीतल, जंगली सूअर, लंगूर, खरगोश, चूहों समेत छोटे वन्य जीव शामिल हैं। जंगल के आसपास आबादी होने पर वह कुत्ते, बकरी, भेड़ और छोटे पशुओं पर भी झपट्टा मारकर दबोच लेता है।

गुलदार की गतिविधियां सूर्यास्त के बाद से लेकर सूर्योदय तक रहती हैं। शाम करीब छह बजे से रात और तड़के सुबह चार से सात बजे के बीच उसकी सक्रियता अधिक देखी गई है। दिन में वह झाड़ियों, पेड़ों, चट्टानों और घनी वनस्पति में आराम करता है।

शिकारियों की तलाश में टीम

रेंजर रविकांत ने बताया कि खटका या जाल लगाने वाले शिकारियों की तलाश में टीम ने भुवापुर समेत आसपास के गांवों में अभियान चलाया है। किसानों के साथ भी वार्ता की गई है। उन्हें खेतों के चारों ओर लोहे के तार एवं जाल नहीं लगाने के लिए प्रेरित किया गया है। शिकारियों की टीम पर रात में निगरानी बढ़ाई गई है। आसपास के लोग एकत्र होकर वन्य जीवों समेत सूकर आदि का शिकार करते हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क अंगुली से उखड़ी, विधायक ने देखी निर्माण में भारी अनियमितता

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त की मुहर लगने पर शुरू होंगे 70 करोड़ रुपये के काम, पास होने के बाद निकलेंगे टेंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।