क्रांति सेना का पाक के खिलाफ प्रदर्शन
पाकिस्तान और बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले व हिदुओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान में मानवता को शर्मसार करते हुए आठ वर्षीय हिदू बच्चे को जेल में डाल दिया गया।

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान और बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले व हिदुओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान में मानवता को शर्मसार करते हुए आठ वर्षीय हिदू बच्चे को जेल में डाल दिया गया। हिदू और सिखों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। मंदिरों, गुरुद्वारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। केंद्र सरकार से इन मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही भारत में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। शरद कपूर, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, अवनीश चौहान, संजय चौधरी, लोकेश सैनी, मंगतराम, रविदर सैनी, बाबूराम व भुवन मिश्र मौजूद रहे।
सपा ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही सांसद तथा विधायकों के ऊपर से मुकदमे उठाने से पहले हाईकोर्ट की संस्तुति को आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के सांसद तथा विधायकों से दंगों के मुकदमे उठाने की संस्तुति की थी, जिसकी वे भर्त्सना करते हैं।
महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष एड. प्रमोद त्यागी ने कहा कि सियासी तौर से मुकदमों की वापसी किसी भी सूरत में सही नहीं है। इस मौके पर सपा नेता दीपक गंभीर के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के सदस्यों ने भाजपा, बसपा व कांग्रेस छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सोनू बाल्मीकि, सुधीर पारचा, संजय कुमार, सुनील वैध, मनोज शेरयार, गोविद, रमाकान्त सिडलिए, दीपक टांक, पी के सुधा, मुन्नू टांक, अश्वनी आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।