अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन बनीं उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर, जिले का नाम किया रोशन
मुजफ्फरनगर की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।

शाहपुर के गांव काकड़ा की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को स्टार लगाते पुलिस अधिकारी। सौ. स्वजन
HighLights
अनु सैन को यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति।
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल।
गाजियाबाद कमिश्नर ने कंधे पर तीन स्टार लगाकर पदोन्नत किया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी डाॅ. नीरज कुमार की पुत्री अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को उत्तरप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर बनाया गया।
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कामनवेल्थ कबड्डी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीता था। इस टीम में अनु शामिल रहीं। इन्हें गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने कंधे पर तीन स्टार लगाकर इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया। अनु की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हो गया।
शेखर बालियान ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी शेखर बालियान ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कालेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। कालेज प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने शेखर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।