Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा..

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:24 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर जेएनएन। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में म

    Hero Image
    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा..

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक समाज की धुरी व राष्ट्र निर्माता है। शिक्षक दिवस पर स्कूल कालेजों में ग्रीटिग, पोस्टर, स्लोगन व भाषण आदि प्रतियोगिताओं के साथ गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन के कार्यक्रम हुए। शिक्षकों, मेधावी छात्र-छात्राओं व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद संकल्प के तत्वावधान में गुरु-वंदन, छात्र-अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम गर्ग ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के साथ एक कुशल मार्गदर्शक का कार्य भी करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल गोपाल गर्ग ने समाज में शिक्षकों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा भारत विकास परिषद संकल्प ने प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे सहित आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। संचालन छात्र आकाश शर्मा ने किया।

    व‌र्ल्ड विजन विद्यालय में शिक्षक दिवस पर खेल हुए। छात्र स्पर्श मलिक ने कविता, छात्रा परिधि, प्रज्ञा, कशिश और अंशिका चौधरी ने नृत्य, एंजेल शर्मा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।

    किड्जी न्यू मंडी में शिक्षक दिवस पर नन्हें-मुन्ने बच्चों की नृत्य, गाना, कविता आदि का आनलाइन आयोजन हुआ। डायरेक्टर चारु भारद्वाज और कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। सुरभि, रिद्धि, वीर, शिव्या, अनिका, ईशान, अग्रिमा व मायरा आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    एसडी कालेज आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलाजी में विचार गोष्ठी हुई। अधिशासी निदेशक प्रो. डा. एसएन चौहान व प्राचार्य डा. एके गौतम ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा आधारित नैतिक शिक्षा ही समाज में व्याप्त असंतोष, भय, भ्रष्टाचार को दूर कर सकती है। विजेताओं को सम्मानित किया। डा. पारेश कुमार, डा. आरटीएस पुंडीर, डा. विकास कुमार, डा. योगेश कुमार शर्मा, अभिषेक राय, मनोज झा, डा. नवीन द्विवेदी, अंकुर सक्सेना, जीतेंद्र कुमार, अमित गुप्ता व नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

    पीआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। हिदी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक अशोक कुमार सिघल ने कहा कि शिक्षा के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।