Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की कार्यशैली पर रोष, थानों में पशु बांधने की चेतावनी

    कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का छपार टोल प्लाजा पर धरना 13वें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासनिक विद्युत विभाग चकबंदी व गन्ना विभाग के अधिकारियों को बुलाकर धरनास्थल पर ही बैठा लिया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर टोल-फ्री कराने की चेतावनी दी है। छपार व पुरकाजी पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही थानों में पशु बाधंने की बात कही।

    By JagranEdited By: Updated: Mon, 07 Jun 2021 11:52 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस की कार्यशैली पर रोष, थानों में पशु बांधने की चेतावनी

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का छपार टोल प्लाजा पर धरना 13वें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने पुलिस, प्रशासनिक, विद्युत विभाग, चकबंदी व गन्ना विभाग के अधिकारियों को बुलाकर धरनास्थल पर ही बैठा लिया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर टोल-फ्री कराने की चेतावनी दी है। छपार व पुरकाजी पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही थानों में पशु बाधंने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाकियू पदाधिकारियों ने छपार टोल प्लाजा पर एसडीएम सदर कुमार, सीओ सदर हेमंत कुमार, विद्युत एसडीओ, सीओ चकबंदी व गन्ना विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर धरनास्थल पर ही बैठा लिया। पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि छपार व पुरकाजी पुलिस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही हैं। छपार थाना क्षेत्र में गांव के झगड़ों में समझौता होने के बाद भी पुलिस बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किसानों से अवैध वसूली कर रही है। सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि चरथावल पुलिस पीड़ितों के विरुद्ध ही कार्यवाही कर रही है, जबकि आरोपियों से अवैध वसूली कर थाने से छोड़ दिया जाता है। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि पुलिस, विद्युत विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न होने पर टोल-फ्री कर दिया जायेगा। छपार व पुरकाजी पुलिस की अधिक शिकायत मिल रही है। शीघ्र ही दोनों थानों में पशु बांधने का निर्णय लिया जायेगा। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने कहा कि सभी शिकायतों को सूची बद्ध करके संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया जायेगा।

    इस दौरानप्रदेश सचिव चांदवीर सिंह, प्रधान मनीष चौधरी, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, मोनू ठाकुर, फरमान खोजानंगला, राजा गुर्जर, दिनेश निरमाना, ऋतुपुर्ण आर्य, गोविद शर्मा, सलमान, मोहम्मद फरमान, बिट्टू बसेड़ा, अमरेंद्र उर्फ काका, शहजाद त्यागी, ललिल त्यागी, मनोज त्यागी, दीपक बिजोपुरा, कयूम अंसारी, मास्टर ओमपाल, अमित त्यागी, मुसर्रफ त्यागी व इकबाल प्रधान आदि मौजूद रहे।