कृषि कानूनों की वापसी तक घर नहीं लौटेंगे किसान : नरेश
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन कर रहे किसान घर नहीं लौटेंगे। ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, पुरकाजी : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन कर रहे किसान घर नहीं लौटेंगे।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को उत्तराखंड के डोईवाला में किसान पंचायत को संबोधित करने जा रहे थे। मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में भूराहेड़ी के पास उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने नरेश टिकैत का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान घर नहीं लौटेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान आंदोलन करते रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, रालोद नेता गोल्डी राठी, मोनू पंवार, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र राठी, ओमपाल त्यागी, अक्षय राठी, रितिक राठी, सुक्रमपाल राठी, बिजेंद्र सिंह, शहजाद, फरमान, राहुल राठी आदि मौजूद रहे। रोहित कौशिक को डा. अंजुम जमाली नेशनल अवार्ड
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : जनपद के गांव बेलड़ा निवासी लेखक व स्तंभकार रोहित कौशिक को डा. अंजुम जमाली नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मेरठ में आयोजित एक सम्मान समारोह में रोहित कौशिक को हिदी पत्रकारिता तथा साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन जाकिर खान तथा दिल्ली-उर्दू अकादमी उपाध्यक्ष हाजी ताज मोहम्मद ने प्रदान किया।
गौरतलब है कि रोहित कौशिक काफी समय से देश के लगभग सभी प्रतिष्ठित अखबारों में निरंतर लिखते रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन किया है। वह पर्यावरण, कला, साहित्य, संस्कृति पर केंद्रित 'सरोकार' नामक वार्षिक व्याख्यान का आयोजन भी करते हैं। सोहंजनी तगान में यज्ञ संपन्न
जासं. मुजफ्फरनगर : वैदिक चेतना के तत्वावधान में ग्राम सोहंजनी तगान स्थित बाबा सिद्ध मंदिर में यज्ञ हुआ। आचार्य ब्रह्मचारी मृगेन्द्र ने वेदमंत्रों से यज्ञ सम्पन्न कराया। वैदिक चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन पद्धति है। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कहा कि देश-धर्म की रक्षा के लिए गांव-गांव यज्ञ होने चाहिए। यज्ञ में आशीष कुमार सपत्नीक यज्ञमान रहे। हिमांशु त्यागी, अनिल, जयदत्त, प्रदीप कुमार, अक्षु त्यागी, मुकेश, कर्मेन्द्र, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।