भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का गठन
विश्वकर्मा मंदिर में हुई धीमान ब्राह्मण समाज की बैठक में भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाई गई। ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विश्वकर्मा मंदिर में हुई धीमान ब्राह्मण समाज की बैठक में भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाई गई। खतौली निवासी सुंदरलाल धीमान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इंदरजीत शर्मा 'जगदेव' दिल्ली, श्रवण कुमार धीमान हरिद्वार, ओमप्रकाश शर्मा कौशिक गा•िायाबाद, सुशील कुमार धीमान हरिद्वार, केदारनाथ धीमान हरिद्वार संस्थापक बनाए गए। राजपाल धीमान जगाधरी, संतराम शर्मा दिल्ली, अनिल शर्मा दिल्ली, डॉ. अनिल कुमार धीमान हरिद्वार, विज्ञान प्रकाश शर्मा बिजनौर को संरक्षक बनाया गया। उमेश कुमार धीमान उत्तराखंड वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पदम प्रसाद धीमान चंडीगढ़, मनोज धीमान गाजियाबाद, रोशन धीमान पंजाब, स्वर्ण धीमान 'रीना' नवी मुंबई महाराष्ट्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। वीरेंद्र कुमार धीमान रुड़की राष्ट्रीय महासचिव, भीष्म धीमान मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पवन कुमार धीमान एडवोकेट मेरठ, अजय शर्मा उड़ीसा, अजय धीमान गुजरात राष्ट्रीय सदस्य बनाए गए। महासभा ने धीमान ब्राह्मण समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, असहाय बच्चों व महिला हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।