दयानंद सरस्वती के आदर्शो को जीवन में उतारने का आह्वान
एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज-मंसूरपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंधक संदीप कुमार व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात अनिल शास्त्री ने यज्ञ किया। यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना रहा। सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने स्वामीजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज-मंसूरपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंधक संदीप कुमार व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात अनिल शास्त्री ने यज्ञ किया। यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना रहा। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ने स्वामीजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपध्याय ने स्वामी दयानंद सरस्वती को समाज सुधारक, पाखंड विरोधी, प्रखर राष्ट्रवादी तथा युग निर्माता बताते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि दयानंद सरस्वती एक महान संत, विचारक, समाज सुधारक एवं शिक्षा प्रेमी थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना कर समाज में फैली कुरीतियों एवं अशिक्षा को दूर किया। स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह एवं जाति के विभेद को दूर करने के लिए उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश की रचना की। स्वाधीनता आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनिल कुमार शास्त्री ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को उनकी जीवन गाथा भी सुनाई। कार्यक्रम में रेनू चौधरी, संजीव मलिक, अनुज, राजीव सिरोहा, विपिन, आदित्य, राजीव कुमार, सागर, अंजू दीक्षित, ज्योतिपाल, नीलम देवी व नीशू आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।
चौधरी अजित सिंह को किया याद
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह की जयंती पर सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हवन हुआ। रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौ. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि चौ. अजित सिंह किसानों की बुलंद आवाज थे। जीवनभर अन्नदाता की खुशहाली और उन्नति के लिए कार्य करते रहे। शुगर मिलों के विस्तारीकरण से लेकर उनके बीच की दूरी कम करने का एतिहासिक कार्य किया। इस दौरान पूर्व विधायक नवाजिश आलम, चंदन चौहान, सौरभ स्वरूप, विकास कादियान, हर्ष राठी, विदित मलिक, विकुल राठी, सतबीर सिंह व अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।