Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई

    मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 19 May 2022 06:42 PM (IST)
    Hero Image
    मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई

    मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां भाजपाई जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यालय पर रूपरेखा तैयार की गई। जिले में 30 मई से 15 जून तक अभियान चलाया जाएगा। सांसद, विधायक समेत सभी पदाधिकारी अभियान में शिरकत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को बैठक हुई। भाजपाइयों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिला प्रभारी ने कहा कि 30 मई से 15 जून तक बूथ स्तर पर मोदी सरकार के आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत रिपोर्ट टू नेशन, जनसंपर्क गतिविधियां, बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तीकरण अभियान आदि कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के प्रति फिक्रमंद हैं। उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। आठ साल में सतत विकास कार्य हुए हैं। 30 मई से चलने वाले अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देववृत त्यागी, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राकेश आडवाणी, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, राजीव सिंह, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग व मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें