विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवंश कटान करते तीन भाइयों को दबोचा, एक फरार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 07 May 2018 11:27 PM (IST)

मोरना (मुजफ्फरनगर) : चौरावाला गांव में घर में गोवंश का कटान कर रहे तीन सगे भाइयों को पु

गोवंश कटान करते तीन भाइयों को दबोचा, एक फरार
गोवंश कटान करते तीन भाइयों को दबोचा, एक फरार

मोरना (मुजफ्फरनगर) : चौरावाला गांव में घर में गोवंश का कटान कर रहे तीन सगे भाइयों को पुलिस ने छापेमारी करते हुए दबोच लिया, जबकि एक आरोपित छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने भारी मात्रा में गोवंश का मांस और कटान के उपकरण बरामद किए।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार सुबह गांव चौरावाला में शाने आलम के घर में गोवंश का कटान की सूचना पर छापेमारी करते हुए तीन सगे भाइयों शाने आलम, फुरकान व मोहम्मद याहिया को दबोच लिया, जबकि अहसान उर्फ गांधी छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोवंश का मांस, खाल व कटान के उपकरण दो छुरी, कुल्हाड़ी, गुटका आदि बरामद किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश धीमान, बजरंग दल के प्रवीण कुमार, आरएसएस के योगेंद्र कुमार, शिवसेना के धर्मपाल ¨सह आदि ¨हदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपितों पर रासुका लगाने की मांग की है।