Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खेल मंत्री से मिलीं अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 22 Jun 2021 11:41 PM (IST)

    जिले की उदीयमान खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान अपने स्वजनों के साथ दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से मिलीं। खेल मंत्री ने उन्हें कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी और आगे भी तैयार करने रहने के लिए प्रेरित किया। दिव्या ने उन्हें अपनी उपलब्धियों का पोस्टर भी दिया।

    Hero Image
    खेल मंत्री से मिलीं अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले की उदीयमान खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान अपने स्वजनों के साथ दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से मिलीं। खेल मंत्री ने उन्हें कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी और आगे भी तैयार करने रहने के लिए प्रेरित किया। दिव्या ने उन्हें अपनी उपलब्धियों का पोस्टर भी दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने पिता सूरजवीर व भाई के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में खेल मंत्री किरन रिजिजू से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। खेल मंत्री ने दिव्या से खेलों के संबंध में बात कीं और उन्हें कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अप्रैल 2021 में कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दिव्या को बधाई दी। दिव्या ने अपनी उपलब्धियों का एक भी कलेंडर खेल मंत्री को दिया। खेल मंत्री ने दिव्या की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एक दिन उनका ओलंपिक में खेलने का सपना भी पूरा होगा।

    मम्मी की डांट से दिल्ली पहुंचा किशोर, बरामद

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली की नागर कालोनी निवासी किशोर मनदीप उर्फ रौनक मम्मी की डांट से क्षुब्ध होकर दिल्ली पहुंच गया। खतौली पुलिस ने किशोर को देर शाम बरामद किया है।

    इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि नागर कालोनी निवासी अवतार सिंह का 14 वर्षीय पुत्र मनदीप मंगलवार सुबह मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसको लेकर उसे उसकी मम्मी ने डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध किशोर स्कूटी लेकर घर से निकल गया। काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर स्वजन थाने पहुंचे और जानकारी दी। खतौली थाने की क्राइम ब्रांच टीम के सिपाही अमित यादव, कुलदीप सिंह, राहुल नागर ने किशोर के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मेरठ कैंट मिली। देर रात किशोर को टीम दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा से बरामद कर थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने बताया कि किशोर ने दिल्ली सफर लगातार बस परिवर्तन कर किया है।