Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Bharti: सेना ने अग्निवीर बनने के नियमों में किया बदलाव, अब दौड़ पूरी करने के लिए मिलेगा इतना समय

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 06:32 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली 22 अगस्त से शुरू होगी। सेना ने दौड़ के नियमों में छूट दी है अब 1600 मीटर दौड़ के लिए 6 मिनट 15 सेकंड मिलेंगे। दौड़ नुमाइश मैदान में होगी। 13 जनपदों के 17 हजार युवा दौड़ में शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी क्लर्क समेत विभिन्न पदों के लिए है। दौड़ में समय के अनुसार युवाओं को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा।

    Hero Image
    अग्निवीर बनने को सेना ने बढ़ाया दौड़ पूरी करने का समय

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अग्निवीर बनने के लिए सेना ने नियमों में छूट दी है। आगामी 22 अगस्त से जनपद में शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ का समय बढ़ा दिया गया है। पहले साढ़े पांच मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होती थी, लेकिन इस बार इस दूरी के लिए छह मिनट 15 सैकेंड का समय मिलेगा। निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल होगा। भर्ती के लिए सेना की ओर से जनपद वार शेड्यूल जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निपथ योजना से जनपद में 22 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली होगी। जिसकी तैयारी चल रही है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में भर्ती प्रक्रिया होगी। बरसात और पिछले तीन साल पहले स्टेडियम में कीचड़ पसरने से इस बार दौड़ स्टेडियम में न होकर नुमाइश मैदान में होगी। दौड़ पक्के ट्रैक पर होगी। भर्ती के लिए सेना के अधिकारी और जवान तैयारी में जुटे हैं।

    भारतीय सेना भर्ती बोर्ड मेरठ कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने स्टेडियम में पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 जनपद के लगभग 17 हजार युवा दौड़ में शामिल होंगे। प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1200 युवकों की दौड़ होगी। प्रत्येक चरण में 100 युवकों को दौड़ाया जाएगा। अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी, क्लर्क समेत टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस बार युवाओं को दौड़ में समय संबंधित छूट मिलेगी। इसके लिए चार वर्ग तय किए हैं। 1600 मीटर दौड़ पांच मिनट से पहले पूरी करने पर वर्ग ए, पांच मिनट 30 सैकेंड तक पूरी करने में बी, छह मिनट तक पूरी करने पर सी और छह मिनट 15 सैकेंड तक पूरी करने वाले युवाओं को डी श्रेणी में रखा जाएगा। वरीयता के आधार पर लंबी-ऊंची कूद, पुशअप आदि शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।

    उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी। कोई भी युवक दलाल के चक्कर में न आए। केवल क्षमता और प्रतिभा के आधार पर युवाओं का चयन होगा।

    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई