यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, 14 घंटे में Police ने मुठभेड़ के बाद हत्यारा किया गिरफ्तार; दोनों पैर में लगी गोली
मुजफ्फरनगर में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights
- असम का रहने वाला है दुष्कर्मी हत्यारोपित
- दोनों पैर में लगी पुलिस की गोली
- टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को कमरे में ले गया था आरोपित
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया। मंसूरपुर पुलिस ने 14 घंटे बाद ही आरोपित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी के दोनों पैरों में गोली लगी है। दुष्कर्मी असम का रहने वाला है और यहां बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
घर पर अकेला छोड़कर मजदूरी करने गए थे माता−पिता
असम के गांव बेरगाजली जिला उदलगिरी निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित श्रीबालाजी क्रिस्टल की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। फैक्ट्री के ठीक सामने बाहर से काम करने आए मजदूरों के लिए लेबर कॉलोनी बना रखी है। गुरुवार को पीड़ित परिवार अपनी छह वर्ष की बेटी को घर पर अकेला छोड़कर फैक्ट्री में मजदूरी करने गए हुए थे।
घर लौटे मां−बाप तो नहीं मिली बेटी
देर शाम को बच्ची की मां मजदूरी करके अपने रूम पर वापस आई तो उसे अपनी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता पता नहीं चला। तभी पड़ोसियों और महिला ने तलाश शुरू की तो पता लगा कि उसकी बेटी को बिल्डिंग के सबसे निचले हिस्से में रूम लेकर रह रहा मानवीर उर्फ इमानविल उर्फ सैमुअल पुत्र आदम के संगमा निवासी गांव कटहल गुडी जिला नगांव, असम उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ रूम में ले गया था।
आरोपित के रूम पर लगा हुआ था ताला
बच्ची की मां ने जाकर देखा तो आरोपित के रूम पर ताला हुआ था। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर ताला तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। उसकी छह वर्ष की बेटी कंबल में लिपटी हुई खून से लथपथ नग्न अवस्था में मृत पड़ी थी। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस ने फरार दुष्कर्मी हत्यारोपित मानवीर को बेगराजपुर के समीप जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में लगी है।
ये भी पढ़ेंः खुशी होटल में युवक-युवतियों की अय्याशी में पुलिस का 'खेल', तो SP अंकिता शर्मा के एक्शन से विभाग में खलबली
ये भी पढ़ेंः जिस सना रानी के प्यार में PAK पहुंचा अलीगढ़ का बादल बाबू, वो बोली- ढाई वर्ष से हैं दोस्त मगर शादी...
पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपित, दोनों पैरों में लगी गोली
सीओ खतौली राम आशीष यादव ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर कर जानकारी ली है। बताया कि आरोपित मंसूरपुर से फरार होने की फिराक में था। जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
