Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों समेत 58 नए कोरोना संक्रमित मिले

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 12:11 AM (IST)

    मंगलवार को 58 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें दो बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया है। कोरोना मरीजों के नए मामले घट रहे हैं।

    Hero Image
    दो बच्चों समेत 58 नए कोरोना संक्रमित मिले

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंगलवार को 58 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें दो बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया है।

    कोरोना मरीजों के नए मामले घट रहे हैं। मंगलवार को संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट में 58 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें पांच वर्ष से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट करते हुए दवाई की किट दी गई है। सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 58 नए कोरोना संक्रमित मरीजों 38 वह मरीज शामिल हैं, जो पहले मिले संक्रमितों के संपर्क में आए थे। वहीं 38 अचानक हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 191 मरीज स्वस्थ होकर आइसोलेशन अवधि से बाहर आए हैं। वहीं कोरोना मरीज लगातार स्वस्थ होकर आइसोलेशन अवधि से बाहर भी आ रहे हैं। इसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या 613 पर आ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---

    18,184 लोगों का हुआ टीकाकरण

    सीएमओ ने बताया कि जिले में मंगलवार को 18,184 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। 15 से 18 वर्ष के 3990 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 1088 लोगों को प्रथम तथा 10227 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 2879 फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई गई है। दुष्कर्मी को उम्रकैद की सजा, दिल्ली की महिला के साथ किया था दुष्कर्म

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दिल्ली निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है।

    बीती 17 दिसंबर 2014 को भोपा थानाक्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी रजत दिल्ली निवासी एक महिला को बहला फुसलाकर खतौली क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में ले गया था। यहां पर आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला का आरोप था कि रजत ने फर्जी तरीके से शादी के कागजात भी तैयार करा लिए थे। आरोपित दिल्ली में महिला के पति के साथ नौकरी करता था। उसके पति की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद आरोपित ने महिला को उसके पति की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसे खतौली ले आया। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने रजत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेज दी थी। मामले की सुनवाई विशेष एससी एसटी कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही आरोपित पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।