53 छात्रों को मिलेंगे लैपटाप, होली बाद बांटे जाएंगे
कोरोना काल में अभिभावकों को खोने वाले छात्रों को शासन की ओर से लैपटाप जल्द वितरित किए जाएंगे। शासन से 53 लैपटाप आए हैं जिन्हें होली पर्व के बाद वितरित किया जाएगा। ये लैपटाप कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना काल में अभिभावकों को खोने वाले छात्रों को शासन की ओर से लैपटाप जल्द वितरित किए जाएंगे। शासन से 53 लैपटाप आए हैं, जिन्हें होली पर्व के बाद वितरित किया जाएगा। ये लैपटाप कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण से अपनों को गंवाने वाले बच्चों की सरकार मदद कर रही है। उन्हें हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है। पढ़ाई के लिए नजदीक के विद्यालयों में दाखिला कराया गया है। बाल कल्याण समिति इन बच्चों की निगरानी कर रही है। कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ने वाले इन छात्रों को लैपटाप देने की शासन ने घोषणा की थी। इसके तहत शासन से 53 छात्रों के लिए लैपटाप आए हैं। अधिकारियों ने पात्रों की सूची तैयार कर ली है। लैपटाप के साथ ही जरूरी किताबों समेत पाठ्य सामग्री भी बच्चों को दी जाएगी। इसके साथ ही जो छात्र 12वीं पास कर लेंगे, उनके लिए उच्च शिक्षा का प्रबंध भी कराया जाएगा। रिश्तेदारों के साथ रहे बच्चे
जनपद में जिन 53 छात्रों को लैपटाप मिलना है, उनमें से अधिकांश अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। कुछ दादा-दादी और कुछ नाना-नानी के यहां रह रहे हैं। बाल कल्याण समिति केवल निगरानी कर रही है। हालांकि बाल कल्याण गृह में अनाथ बच्चों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन यहां कोई बच्चा नहीं रहा रहा है।
---
शासन से 53 लैपटाप आए हैं, जो जल्द ही कोरोना काल में अपने को खोने वाले छात्रों को दिए जाएंगे। इसके लिए जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। होली के बाद कार्यक्रम रखा जाएगा।
- मुशफेकीन, जिला प्रोबेशन अधिकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।