Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में मिले 504 कोरोना संक्रमित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:17 PM (IST)

    जनपद में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को जनपद में 504 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

    Hero Image
    जिले में मिले 504 कोरोना संक्रमित

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को जनपद में 504 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद में कोरोना संक्रमण कई गुना तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अुनसार शनिवार को शहर से लेकर देहात तक 504 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम के दो बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमितों में रेंडम जांच में 195 और 309 कोरोना मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है। 1390 एंटीजन और 1378 आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में उक्त संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा है।

    शनिवार को मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

    कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है उसने स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर बल ला दिया है। शनिवार को 504 संक्रमितों का आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पूर्व शुक्रवार को 310 संक्रमित मिले थे। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1940 हो गई है। उधर, रोजाना इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद भी लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। प्रशासन भी कोई सख्ती नहीं कर रहा है। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। शनिवार को शहर और देहात में बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।