Yogi 2.0 Cabinet : भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी में अच्छी पकड़ का दूसरी बार मिला तोहफा, कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
UP CM Yogi Adityanath Cabinet 2.0 भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया है। उन्हें यूपी सरकार में दूसरी बार मंत्रीमंडल में शामिल किया है। भूपेंद्र ने संगठन में लंबे समय तक काम किया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP CM Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया है। उन्हें यूपी सरकार में दूसरी बार मंत्रीमंडल में शामिल किया है। भूपेंद्र सिंह ने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री की भूमिका में उनका काम अच्छा रहा। संगठन में मेहनत करने का ही उन्हें लाभ मिला है।
पिछली योगी सरकार में वह पंचायती राज मंत्री रहे। जाटलैंड यानी पश्चिम उत्तर प्रदेश में उनके प्रयासों से भाजपा को काफी मजबूती मिली है। पार्टी ने उन्हें जाटलैंड की नाराजगी को दूर करने के लिए लगाया था। वहां उनके लगातार जमे रहने का पार्टी को विधानसभा चुनाव में लाभ मिला है।भाजपा ने इस बार भी उन्हें पार्टी को मजबूत किए जाने के लिए मेहनत करने का तोहफ दिया है।
मुरादाबाद में हुआ था भूपेंद्र सिंह का जन्मः भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।
भाजपा में शामिल होने के दो साल बाद वह भजापा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए। 1999 के लोकसभा चुनाव में उनको भाजपा के टिकट पर सम्भल से टिकट दिया गया। इस चुनाव में इनके सामने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव थे। भूपेंद्र चौधरी को इस चुनाव में मुलायम सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। फिर 2006 में उन्हें पार्टी का क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वह 2016 में पहली बार एमएलसी नामित हुए। राज्य में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायतीराज राज्यमंत्री बनाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।