विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गफ्फार ने दिलीप बन जीता भरोसा, मतांतरण नहीं करने पर शरीर को सिगरेट से दागा... मुरादाबाद में एक महिला से दरिंदगी

Published: Tue, 04 Feb 2025 09:39 AM (GMT+05:30)

महिला के पति की मौत के बाद एक युवक ने दिलीप बनकर उसका भरोसा जीता और फिर उसके साथ दुष्कर्म ...और पढ़ें

UP News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
UP News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. बीमार पति की तीमारदारी कर मेरठ के युवक ने बनाई नजदीकी
  2. दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया, बमुश्किल छूटकर आई महिला

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। महिला के पति की तीमारदारी करके गफ्फार ने दिलीप बनकर महिला का भरोसा जीत लिया। पति की मृत्यु के बाद उसके घर आने-जाने लगा। एक दिन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। ससुराल वालों के सहयोग से महिला को जबरन साथ ले गया।

वहां बंधक बनाकर मतांतरण कराने का प्रयास किया। महिला के विरोध पर उसका शरीर सिगरेट से दागा गया। किसी तरह छूटकर महिला मुरादाबाद आई। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने को भी उसे जूझना पड़ा। डीआइजी के आदेश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बीमार पति का करा रही थी इलाज

महिला एक साल पहले बीमार पति को मेरठ के मेडिकल कॉलेज लेकर गई। वहां मेरठ का युवक अपना नाम दिलीप बताकर उनसे बात करने लगा। महिला के पति की भी तीमारदारी करता था। कुछ दिनों बाद महिला के पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद युवक उनके घर मुरादाबाद आने लगा। उसने महिला के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। महिला ने मना कर दिया। हालांकि, उसके सास-ससुर शादी के लिए तैयार हो गए। एक दिन महिला को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है महिला को उसके सास-ससुर और ननद ने जबरन युवक के साथ भेज दिया।

दिलीप नहीं गफ्फार है तो बनाया बंधक

पीड़ित महिला का कहना है कि मेरठ जाकर पता चला कि उसका नाम दिलीप न होकर गफ्फार है। महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया तो उसको घर में बंधक बना लिया गया। मतांतरण करने से मना करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया। इसी बीच महिला किसी तरह भागकर मुरादाबाद आई और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीआइजी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में टीम मेरठ भेजी जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

मझोला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती का आरोप था कि एक युवक से नजदीकियां बढ़ी तो उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब युवती ने शादी के लिए कहा तो मना कर दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद एक फरवरी को आरोपित अनस निवासी मीना नगर जयंतीपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी, कई शहरों में बूंदाबांदी से बदला मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

ये भी पढ़ेंः Holi 2025: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली की उमंग... नोट कीजिए ब्रज के प्रमुख आयोजनों की तारीख