Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहरीला पदार्थ खिलाया और शव को नदी में फेंका... पत्नी को हुई अफेयर की जानकारी तो पति ने प्रेमिका की कर दी हत्या

    मुरादाबाद में एक विवाहित पुरुष ने अपनी प्रेमिका की जहर देकर हत्या कर दी। पत्नी को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर आरोपी ने प्रेमिका को जहर खिलाया और दोस्तों की मदद से शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी भी फरार हैं। मृतका बीटीसी की छात्रा थी।

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 14 Jun 2025 02:32 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्यारोपित युवक। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मैनाठेर क्षेत्र में आरोपित की पत्नी को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो घर में विवाद के बाद प्रेमिका की हत्या कर दी। जिस दिन छात्रा घर से लापता हुई थी उसी दिन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। मृत्यु के बाद शव को नदी में फेंक दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मुख्य आरोपित केहर सिंह इसके मौसेरे भाई प्रमोद, विशेषपाल और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपित अभी तक फरार है। गांव नगलिया मशकूला निवासी रामपाल की बेटी किरण रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी में बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा अपने घर से निकल आई और उसके बाद छात्रा ला पता हो गई।

    मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के बाद पिता ने मैनाठेर थाने में जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। तभी से छात्रा गायब थी। उधर आरोपित के कहने पर छात्रा को मिलन बिहार वाले कमरे पर पहुंच गई। हालांकि आरोपित पत्नी के साथ यहां पर रहता था, लेकिन उस दिन पत्नी बच्चों के साथ गांव चली गई थी।

    छात्रा को जहरीला पदार्थ खिलाया

    प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि कमरे पर ही आरोपित ने छात्रा को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। केहर सिंह ने कमरे पर ही अपने दोस्त प्रमोद निवासी मिलक भैंसिया कटघर, विशेषपाल निवासी नगलिया बल्लू बनियाठेर संभल और जगदीश निवासी सोनकपुर को भी बुला लिया। चारों छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को लेकर चारों कमरे पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपित ने अपने साले तारेश निवासी टोडी वाजिदपुर उर्फ कासमपुर जट थाना डिडौली को फोन किया और उसे पूरी बात बताई।

    जानकारी के बाद तारेश अपने भतीजे मनीष के साथ अपने बहनोई के कमरे में पहुंच गए। कार में डालकर शव को छजलैट क्षेत्र के नन्हेडा अलीहार पुर वाले रास्ते पर पुल के पास ले गए। जहां शव को नदी में फेंक दिया। गुरुवार को पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर छजलैट क्षेत्र से नदी में फेंके गए छात्रा के शव का कंकाल बरामद कर लिया।

    प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को जानकारी हुई तो विवाद होने लगा। इसके बाद केहर सिंह ने प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना ली। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित केहर सिंह इसके मौसेरे भाई प्रमोद, विशेषपाल और जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तारेश और मनीष फरार है। इनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।