Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: आयुष्मान अस्पताल की लापरवाही! प्रसव के बाद महिला की मौत, बेटे को जन्म देते ही बिगड़ी थी हालत

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 01:41 PM (IST)

    प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए सूचित किया है। महिला को ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई थी लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है।

    Hero Image
    ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, मृत्यु। फाइल फोटो।

    संसू, पाकबड़ा। समाथल रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया, लेकिन जब तक उनकी मृत्यु हो गई। स्वजन ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असमोली क्षेत्र के सेवापुर पदारथपुर गांव निवासी परम सिंह की पत्नी प्रीति गर्भवती थी। 11 जून को पाकबड़ा के समाथल रोड स्थित आयुष्मान नाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रसव के लिए डाक्टर ने आपरेशन कर दिया गया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। मां बेटे को आपरेशन के बाद घर भेज दिया था, लेकिन अचानक प्रीति की हालत खराब हो गई और स्वजन ने दोबारा से आयुष्मान अस्पताल में लाया गया।

    यहां पर उसकी हालत इलाज के दौरान और अधिक खराब हो गई। डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां पर उसकी मृत्यु हो गई। प्रीति के पति परम सिंह ने आरोप लगाया डाक्टर ने आपरेशन करते हुए लापरवाही बरती है।

    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।

    हमारे यहां से मरीज बिल्कुल सही गया था। कुछ दिन बाद घर पर हालत खराब हुई है। हमारे अस्पताल में मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। मृत्यु हायर सेंटर अस्पताल में हुई है। लक्ष्मण सिंह, अस्पताल संचालक

    comedy show banner
    comedy show banner