Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में बनेगा पश्चिम यूपी का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, होटल और शॉपिंग मॉल भी ऑडिटोरियम में होगा

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 10:53 AM (IST)

    West UP largest Auditorium मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सोनकपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिमी यूपी का बड़ा आडिटोरियम बनाने जा रहा है। इस आलीशान आडिटोरियम में सारी सुविधाएं होंगी। आडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगा।

    Hero Image
    West UP largest Auditorium : प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलग से बनेगी गैलरी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। West UP largest Auditorium : मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सोनकपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिमी यूपी का बड़ा आडिटोरियम बनाने जा रहा है। इस आलीशान आडिटोरियम में सारी सुविधाएं होंगी। आडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आ़डिटोरियम के बनाए जाने के लिए 14 हजार वर्ग मीटर जमीन सोनकपुर में चयनित हो चुकी है। इसमें बहुउद्देश्यीय हाल बनाया जाएगा। शहर के गणमान्य लोगों से भी आडिटोरियम को लेकर राय ली जाएगी। इसमें एक हजार सीट वाला हाल बनेगा। इसी परिसर में आर्ट गैलरी, सिटी सेंटर भी बनेगा। प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलग-अलग गैलरी बनेगी। इसके साथ ही हुनर हाट के लिए भी जगह होगी। इन स्थानों पर छोटे-छोटे हस्तशिल्प मेले आयोजित किए जा सकेंगे।

    मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह के निर्देश पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने आडिटोरियम बनाने के लिए डिजाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप पर आधारित है। एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि आडिटोरियम में शापिंग माल और होटल भी होगा। इसके लिए जानकार लोगों से विचार-विमर्श किया जाना है। डिजाइन तैयार होने के बाद निविदा खोली जाएगी। इसके बाद आडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    निर्यातकों को मिलेगा लाभ : महानगर के लोगों के लिए खुशी की बात है। पंचायत भवन में साढ़े पांच सौ सीटें हैं। इससे बड़ा हाल महानगर में कोई नहीं है। शहर के लोगों को बड़ा कार्यक्रम करने के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। सोनकपुर में आडिटोरियम बनने से महानगर में बड़ा कार्यक्रम किया जा सकता है। निर्याताकों को भी बड़े सेमीनार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।