Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News Update : बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के चेहरे खिले पर जलभराव ने बढ़ाई दिक्कत

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:58 AM (IST)

    Weather News Update रामपुर जिले में रात झमाझम बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से फसलों को फायदा हुआ है जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया।

    Hero Image
    Weather News Update : पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। Weather News Update : रामपुर जिले में रात झमाझम बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से फसलों को फायदा हुआ है, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। पंखे में भी लोगो का पसीना नहीं सूख रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ देर बिजली जाने पर लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाता था। वहीं खेतों में फसलें सूख रही थीं। इस कारण किसानों को फसलों को पालने में सिंचाई पर काफी खर्च करना पड़ रहा था। लोग बारिश के लिए दुआ मांग रहे थे। ऐसे में बुधवार की रात उनकी दुआ कबूल हुई। रात में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं किसानों की सूख रही फसलो की सिंचाई हो गई। इससे किसान काफी खुश हैं।

    उनका कहना है कि महंगे डीजल से सिंचाई करने में फसलों को पालने में काफी लागत आ रही थी। बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई। वहीं बारिश के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। विकास नगर, साईं विहार, रोशन बाग, न्यू शिव विहार आदि स्थानों पर नाली-नाले ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में बारिश रुक गई। इससे फिर से उमस बढ़ गई।

    बिलासपुर में बुधवार की रात हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में जी रहे लोगों को बारिश होने पर गर्मी से राहत मिली। क्षेत्रीय किसानों को अभी भी मूसलाधार बारिश का इंतजार है। उनका कहना है कि हल्की बूंदाबांदी से किसानों का काम चलने वाला नहीं। जब तक क्षेत्र में मूसलाधार बारिश नहीं हो जाति तब तक धान को रोपाई भी शुरू नहीं हो सकेगी।