पहलवान दारा सिंह के पुत्र बिदु सिंह बोले, कभी राजनीति में नहीं आएंगे
अमरोहा कुश्ती में विश्वचैंपियन रहे दारा सिंह के सुपुत्र फिल्म अभिनेता बिदु दारा सिंह मोदी प्रेम में अमरोहा के गांव-गांव घूम रहे हैं। वह कहते हैं कि उन्हे यह देखकर प्रसन्नता के साथ ताज्जुब भी होता है कि अमरोहा के किसान पंजाब से भी ज्यादा खुशहाल व समृद्ध हैं। दलितों की दशा सुधारने के लिए वह अभी और प्रयास की जरूरत महसूस करते हैं।
मुरादाबाद : कुश्ती में विश्व चैंपियन रहे दारा सिंह के सुपुत्र फिल्म अभिनेता बिदु दारा सिंह कहते हैं कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता के साथ ताज्जुब भी होता है कि अमरोहा के किसान पंजाब से भी ज्यादा खुशहाल व समृद्ध हैं।
यहां के गांवों में किसानों की खुशहाली देखकर ताज्जुब
रविवार को अभिनेता दारा सिंह अमरोहा कार्यालय पहुंचे। अपने एक सप्ताह अमरोहा प्रवास के बारे में अनुभव साझा करते हुए उन्होंने फिल्मी दुनिया के बारे में भी खुलकर बात की। बताया उत्तर प्रदेश के मेरठ में उनका कई बार आना-जाना हुआ है मगर अमरोहा वह पहली बार दो दिन के लिए आए थे। यहां के लोगों से उन्हें काफी स्नेह मिला। यही वजह है कि एक सप्ताह रुक गए। बोले यहां के गांवों में किसानों की खुशहाली देखकर उन्हें ताज्जुब हो रहा है। उनके मन में जो तस्वीर थी उसके उलट यहां के किसान पंजाब से भी समृद्ध दिखे। कहा कि अभी तो वह मुंबई जा रहे हैं मगर मौका मिलते ही वापस जरूर आएंगे।
पिता रहे राज्यसभा सदस्य, मुझे सियासत पसंद नहीं आई
फिल्मी परदे से इतर सियासत से लगाव के सवाल पर कहा कि उनके पिता खेल कोटे से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें कभी सियासत पसंद नहीं आई। बोले भविष्य में भी कभी राजनीति में नहीं आएंगे।
बॉलीवुड के लोग मतलबी
कमबख्त इश्क व सन आफ सरदार जैसी फिल्मों में काम कर चुके बिदु दारासिंह कहते हैं कि बॉलीवुड के लोग मतलबी होते हैं। जिसका सिक्का चलता है सब उसको सलाम करते हैं। पसंदीदा कलाकार के बारे में पूछने पर संजय दत्त को सबसे बेहतरीन इंसान बताते हैं। वहीं सलमान खान के बारे में सवाल करने पर कहते हैं कि सल्लू के लिए सबसे पहले उनका परिवार फिर स्टाफ इसके बाद मित्र ही सब कुछ हैं। इसके अलावा जमाने में क्या हो रहा उनसे कोई मतलब नहीं।
पिता दारा सिंह पर बनाएंगे फिल्म
बिन्दु दारा सिंह जल्द ही अपने पिता पर फिल्म बनाएंगे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने पिता पर बेहतरीन स्टोरी लिखी है। कुछ निर्माता व निर्देशकों से बात चल रही है। मामला फाइनल होते ही फिल्म का निर्माण शुरू हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।