विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनाव में भेजी गई पीएसी की दस कंपनी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 02:14 AM (IST)

जागरण संवाददाता,मुरादाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लि

गुजरात चुनाव में भेजी गई पीएसी की दस कंपनी
गुजरात चुनाव में भेजी गई पीएसी की दस कंपनी

जागरण संवाददाता,मुरादाबाद:

गुजरात विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के पीएसी जवानों को भी बुलाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 वाहनियों से लगभग दस कंपनी के जवान गुजरात विधानसभा के चुनाव को संपन्न कराने के लिए भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भी पीएसी जवानों की ड्यूटियां लगाई थीं। इस चुनाव के संपन्न होने के बाद ही गुजरात चुनाव के लिए पीएसी जवानों को रवाना कर दिया गया था। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं। जिसमें प्रथम चरण की वोटिंग नौ दिसंबर को होगी। पीएसी 23वीं वाहिनी के सेनानायक शलभ माथुर ने बताया कि पश्चिमी जोन की वाहिनियों से लगभग दस कंपनियां गुजरात भेजी गई हैं। पीएसी जवानों के साथ 23वीं वाहिनी से डिप्टी कमांडेंट राजधरी चौरसिया को भी गुजरात चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भेजा गया है। चुनावों को संपन्न कराने में पीएसी जवानों को विशेष दक्षता हासिल है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा भी पीएसी के जवान ही करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।