विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीडि़तों की मदद के ल‍िए मुरादाबाद पुलिस की अनोखी पहल, “मे आई हेल्प यू” अभियान के तहत होगा ये काम

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Nov 2021 09:32 AM (IST)

UP Police May I Help You campaign पीआरवी वाहनों में तैनात पुलिस कर्मियों को एक विजिटिंग कार्ड दिया गया है। ...और पढ़ें

पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने किया शुभारंभ।
पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने किया शुभारंभ।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Police May I Help You campaign : आम नागरिकों तक सीधी पहुंच बनाने के लिए पुलिस विभाग इन दिनों नए-नए तरीके अपना रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार लगातार सोशल नेटवर्किंग के दायरे को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत जिले में “मे आई हेल्प यू” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत यूपी डायल 112 पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी आते-जाते लोगों से संपर्क कर उन्हें एक विजिटिंग कार्ड देंगे। इस कार्ड में पुलिस की सेवाओं से संबंधित सभी जानकारी होगी।

एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं, जो पुलिस से सीधे संपर्क में रहते हैं। ज्यादातर लोग परेशानी होने पर पुलिस थाने में आते हैं। मौजूदा दौर में अलग-अलग माध्यमों से पुलिस की छवि को नकारात्मक बनाकर पेश किया गया है। इसमें फिल्म के साथ ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम का बहुत अहम भूमिका रही है। इस परिस्थति में लोगों से संवाद करके उनके अंदर पुलिस के प्रति भरोसे का अहसास कराना जरूरी है। इसी को लेकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। पीआरवी वाहनों में तैनात पुलिस कर्मियों को एक विजिटिंग कार्ड दिया गया है। यह पुलिसकर्मी आम लोगों के संवाद स्थापित कर उन्हें विजिटिंग कार्ड देंगे। पुलिसकर्मियों को चार पेज का एक हैंड नोट दिया गया। इसमें यह जानकारी दी गई है कि कैसे लोगों से संपर्क करके विजिटिंग कार्ड देना है। पीआरवी के कमांडर और सब कमांडर अपनी लोकेशन से 100-100 मीटर पैदल चलकर लोगों से कैसे संवाद करने के साथ ही विजिटिंग कार्ड देंगे। आगामी 10 दिनों में पीआरवी के माध्यम से 20 हजार लोगों को विजिटिंग कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है।

विजिटिंग कार्ड में होगी यह जानकारी : पुलिस की ओर से दिए जाने वाले व‍िज‍िट‍िंंग कार्ड में सभी महत्वपूर्ण नंबर दर्ज होंगे। इस कार्ड में यूपी पुलिस और यूपी सरकार द्वारा संचालित यूपी- 112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 155260 , एसएसपी मुरादाबाद द्वारा संचालित वाटसएप नंबर 9368332927, साइबर सेल मोबाइल नंबर 9454401742, कट्रोल रूम नंबर 7839857245, फायर सर्विस 101, एंबुलेंस सर्विस 108, महिला हेल्प लाइन 181, सीएम हेल्प लाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 आदि सभी हेल्प लाइन और महत्वपूर्ण नंबर हैं। इसके अलावा मुरादाबाद पुलिस का यूट्यूब चैनल, ट्वीटर, फेसबुक पेज का विवरण भी है। साथ ही इसमें एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर मुरादाबाद पुलिस के वेब पेज पर चले जाएंगे जिसमें मुरादाबाद पुलिस से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें यूपी कॉप ऐप तथा 112-यूपी सिटिजन एप के बारे में भी सूचनाएं दर्ज होंगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।