Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी चुनाव 2022 और क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले दो सटोरिए मुरादाबाद में गिरफ्तार, पुलिस को स्पेशल अभियान में मिली सफलता

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 23 Feb 2022 02:15 PM (IST)

    UP Election 2022 सट्टेबाजों के खिलाफ एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद सभी थाना प्रभारी सट्टेबाजों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hero Image
    Moradabad Crime : एसएसपी बबलू कुमार ने सटोरियों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

    मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Crime News : सट्टेबाजों के खिलाफ एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद सभी थाना प्रभारी सट्टेबाजों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक केवल सटोरियों को गिरफ्तार करके चालान करने की कार्रवाई करती थी। लेकिन अब सटोरियों से पूछताछ के आधार सट्टेबाजों के सरगना को गिरफ्तार किया जाएगा। इसी अभियान के तहत मंगलवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों के पास से फर्जी आधार कार्ड के साथ ही 19 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ के आधार पर सट्टे का संचालन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस थाना पुलिस चक्कर की मिलक निवासी सद्दीक व नाजिम को गिरफ्तार किया। दोनों क्षेत्र में सट्टा खिलवाते थे। पुलिस ने इसके कब्जे से एक आधार कार्ड भी बरामद किया, जिसमे फोटो आरोपित का लगा है,लेकिन नाम और पता किसी और का दर्ज है। दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने 19 हजार रुपयों की नकदी व सट्टे की पर्चियां भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की।

    विशेष अभियान में पकड़े जाएंगे बड़े सटोरिए,पुलिस ने बनाई सूचीः मुरादाबाद जनपद सट्टेबाजों का बड़ा गढ़ है। आनलाइन सट्टे के साथ ही शेयर मार्केट,क्रिक्रेट मैच के साथ ही चुनाव पर सट्टा लगाया जाता है। इस खेल में नकदी का बड़ा कारोबार है। शहर के कुछ कारोबारी भी सट्टे के खेल में शामिल हैं। सट्टे के काले कारोबार के चलते बीते दस सालों में इन सटोरियों ने करोड़ों रुपये की संपत्तियां अर्जित की है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग के अफसर इन सटोरियों के पास संपत्ति कहां से आई,इसका आंकलन करने में जुटे हैं।

    एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश के बाद सटोरियों की सूची तैयार की गई है। थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। वहीं पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ के आधार पर इस काम में लगे बड़े सटोरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। शहर में सिविल लाइंस,मझोला,कटघर,गलशहीद,मुगलपुरा के साथ ही कोतवाली थाना क्षेत्र बड़े सटोरियों का गढ़ हैं। लेकिन अभी तक यह बड़े सटोरिए पुलिस की निगाह से बचते रहे हैं। वहीं गली-मुहल्ले के छोटे सटोरियों को पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाने का काम करती थी। लेकिन यह पहली बार है जब एसएसपी ने सटोरियों की पूरी चेन को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। सटोरियों के साथ ही एसएसपी ने गांजा और स्मैक की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने लिए कहा है।

    एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार ने बताया कि सट्टेबाज और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। अवैध काले कारोबार की पूरी चेन का पता करने के साथ ही उनके सरगना के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। अभियान की निगरानी करने के साथ ही समीक्षा भी जाएगी। अभियान में शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदार थाना प्रभारियों पर भी कार्रवाई तय की जाएगी।