विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ट्रक ने टैंपो को रौंदा, पत‍ि-पत्नी की मौत; तीन साल के मासूम समेत दो घायल

Published: Wed, 02 Jul 2025 02:00 PM (IST)

मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी जिससे दंपती की मौत हो ...और पढ़ें

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ट्रक ने टैंपो को रौंदा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ट्रक ने टैंपो को रौंदा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. बिलारी में ट्रक ने टेम्पो को रौंदा |
  2. दंपती की दर्दनाक मौत, दो घायल |
  3. मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर हादसा |

संवाद सहयोगी, बिलारी। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे इब्राहिमपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया। जिसके चलते टेंपो में सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक का मौसेरा भाई समेत दंपती का तीन वर्षीय मासूम पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बरेली में आवंला के बेहटा जन्नू गांव निवासी अजय पुत्र वीरपाल नोएडा में टेंपो चालक हैं। वह नोएडा से गुरुवार को अपने गांव बेहटा आये थे। मंगलवार को अपनी पत्नी पूनम के साथ शाम सात बजे टेंपो से आंवला से नोएडा काम करने वापस जा रहे थे।

अजय के साथ उनका मौसेरा भाई कासगंज के गांव नमैनी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सूरज भी था। रात करीब 11 बजे टेंपो टोल प्लाजा इब्राहिमपुर के पास पहुंचा तभी ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो चला रहे अजय व उसकी पत्नी पूनम सहित अजय का तीन साल का बेटा प्रिंस और उनके मौसेरे भाई पुष्पेंद्र सभी को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया।

चिकित्सक ने अजय व उसकी पत्नी पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के सामान के आधार पर उनकी पहचान की। कोतवाली प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।