Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Amroha News: जंगली सुअर का शिकार करते तीन शिकारी गिरफ्तार, एक मरा सुअर हुआ बरामद

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2022 06:49 AM (IST)

    रविवार शाम थाना पुलिस एवं वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम गुरैठा के जंगल में कुछ शिकारी खेतों में जाल लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर रहे हैं। शिकारियों ने एक जानवर को पकड़ कर मार डाला है।

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    अमरोहा, जागरण संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा के जंगल में जाल लगाकर जंगली सुअर का शिकार कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार मुकदमा कायम किया है। उनके कब्जे से एक मरा हुआ सुअर बरामद हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार शाम थाना पुलिस एवं वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम गुरैठा के जंगल में कुछ शिकारी खेतों में जाल लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर रहे हैं। शिकारियों ने एक जानवर को पकड़ कर मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाकर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपित रोहन, संतोष, व भोले निवासी गुरैठा बताए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ वन रक्षक जयकरण सिंह की तहरीर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शिकार में प्रयुक्त जाल, कुल्हाड़ी, छुरा व रस्सी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर चालान कर दिया है।

    20 से अधिक गांवों में दिखा तेंदुआ, फिर भी नहीं मिली लोकेशन: इसे वन विभाग की निष्क्रियता ही कहेंगे कि गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं में तेंदुआ का कुनबा सक्रिय है। पिछले एक माह में 20 से अधिक गांवों में अलग-अलग मुद्रा में तेंदुआ देखे गए हैं। कही तेंदुआ के साथ शव नजर आए तो कही तेंदुआ काे जोड़ा दहाड़ते हुए दिखा। इसके बाद भी अभी तक वन विभाग किसी भी तेंदुआ की लोकेशन नहीं तलाश पाया है।बता दें कि मंडी धनौरा व बछरायूं क्षेत्र के गांव सैरकपुर, ताजपुर, अमहेड़ा, देहरा कादरबक्श, कर्मपुर, कमेलपुर, बरखेड़ा, मलेशिया, मलहुपुरा, टोनिया माफी, हैवतपुर, मलेशिया, भगवानपुर भूड़, मिल्क, मुसल्ले पुर, सैदपुर, चौखट आदि गांवों न सिर्फ तेंदुआ का कुनबा देखा गया बल्कि बकरी, भेड़िए और मासूम बच्चे भी भी हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा अब गजरौला के गांव पाल, शहबाजपुर, दरियापुर आदि तेंदुआ दिखाई देने पर खौफ बना हुआ है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। रात के समय पर भी हाथों में लाठियां लेकर चल रहे हैं। वन विभाग ने मंडी धनौरा व बछरायूं क्षेत्र के दो गांवों में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगवा रखे हैं लेकिन, अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। खास बात है कि वन विभाग ने यह भी स्वीकार किया है कि क्षेत्र में एक, दो नहीं बल्कि तीन-चार तेंदुआ का कुनबा सक्रिय है। इसके बाद भी विभाग ने उनकी लोकेशन तलाशने नाकाम है।