Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में सुबह के समय छाया रहेगा कोहरा, तापमान में आएगी ग‍िरावट, बढ़ती जाएगी ठंड

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:53 AM (IST)

    मौसम व‍िशेषज्ञों के अनुसार अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी। नमी के कारण जमीन से निकलने वाले रेडिएशन बादल और धरती के बीच में बने रहते हैं जिससे बादल छाने पर गर्मी महसूस होती है। हालांक‍ि बहुत जल्‍द इससे न‍िजात म‍िल सकती है।

    Hero Image
    दस तारीख के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने की घोषणा मौसम विशेषज्ञों ने की है।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज सुबह के समय धुंध या कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रह सकता है। यह स्थित‍ि कई द‍िनों तक रह सकती है, वहीं दूसरी ओर अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट आती जाएगी। इससे ठंड बढ़ती जाएगी। बारिश के आसार भी मामूली रूप से बने रह सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन दिन धूप खिलने के बाद रव‍िवार को फ‍िर से मौसम खराब हो गया था। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप निकली। लेकिन, दोपहर के बाद बादल छा गए। जिससे बारिश की संभावना बनी हुई थी, बादल छाए रहने के बावजूद भी पांच डिग्री तक दो दिन बढ़कर अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया। लेकिन, रात का तापमान 14 से 15 डिग्री न्यूनतम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी काफी अंतर है। लेकिन, धूप निकलने से फिर दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। जिससे धूप में रुकना मुश्किल हो गया। ब‍िना स्वेटर के लोग अधिकतर नजर आए। गर्म कपड़ों में पसीना आने के कारण दिन में तमाम लोग केवल शर्ट में नजर आए। नमी के कारण जमीन से निकलने वाले रेडिएशन बादल और धरती के बीच में बने रहते हैं, जिससे बादल छाने पर गर्मी महसूस होती है और धूप निकलने पर रेडिएशन आसमान में जाने से दिन का तापमान तो सामान्य रहेगा लेकिन, रात में दिन के तापमान से अधिक गिरावट आएगी। 10 तारीख के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने की घोषणा मौसम विशेषज्ञों ने की है।

    ​​​​​यह भी पढ़ें :-

    द‍िल से है प्‍यार तो जंक फूड को करें इन्‍कार, 20 साल की उम्र में हो रही हृदय की बाइपास सर्जरी, पढ़ें च‍िक‍ित्‍सक की सलाह

    डांसर सपना चौधरी के अश्‍लील डांस से बेकाबू हो गई थी भीड़, दर्ज मुकदमे में गवाह ने दर्ज कराए बयान

    हौसलों से हार गई मुसीबत, वसीम पैर से तो फैजान मुंह से ल‍िखते हैं, जज्‍बा देख आप भी रह जाएंगे हैरान

    comedy show banner
    comedy show banner