मुरादाबाद में राजस्व संग्रह अमीन संघ का चुनाव 31 जुलाई को होगा, सूरजपाल सिंह बनाए गए चुनाव प्रभारी
राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने 31 जुलाई को मुरादाबाद जिले का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूरजपाल सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।
मुरादाबाद। राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने 31 जुलाई को मुरादाबाद जिले का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सूरजपाल सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन महामंत्री अनुज कुमार ने बताया कि मुरादाबाद की चुनाव अवधि समाप्त हुए काफी दिन हो चुके थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।
महापौर व नगर आयुक्त ने बच्चा पार्क में राेपे पौधे : वन महोत्सव के तहत कंपनी बाग के बच्चा पार्क में महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त संजय चौहान के साथ मिलकर छायादार पौधों का रोपण किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने मौलश्री व नगर आयुक्त संजय चौहान ने कल्पवृक्ष और अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने आंवला, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा ने शीशम का पौधा रोपा। कुल 15 पौधे बच्चा पार्क में रोपे गए। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पौधों से ही आक्सीजन मिलती है। इसलिए अबकी बार छायादार पौधे रोपे जा रहे हैं। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि पौधों का संरक्षण करने को जिम्मेदारी तय की गई है। इस मौके पर जीएम जलकल एके राजपूत, पर्यावरण अभियंता विजेंद्र सिंह, पर्यावरण विशेषज्ञ राम सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता रईस अहमद, एसपी सिंह, जेई अखिलेश मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :-