Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    District Panchayat President Election : मुरादाबाद में बनी रणनीति से भाजपा ने जीता पश्चिमी उत्तर प्रदेश

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jul 2021 12:43 PM (IST)

    जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह की रणनीति सबसे अधिक काम आई। मंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में से 24 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की झोली में डालकर अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करा दिया।

    Hero Image
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 में से 24 जिलों में भाजपा का परचम।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह की सादगी और मृदुल व्यवहार के जरिए लोगों को अपना बना लेने की अदा सबसे अधिक काम आई। उन्होंने सभी धर्मों के जिला पंचायत सदस्यों को एक सूत्र में पिरोकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में से 24 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की झोली में डालकर अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराकर पंचायती राज मंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के लिए माहौल तैयार करने का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होने के पहले से ही पंचायती राज मंत्री ने मुरादाबाद से लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में डेरा डाल लिया था। यहीं से वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी रणनीति तैयार कर रहे थे। जिला पंचायत सदस्यों से मंत्री ने खुद बात करके पार्टी की नीतियां बताकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर और अमरोहा के सियासी लोगों को साधने का काम किया। किसी भी दल का नेता ऐसा नहीं रहा, जिसे अपने साथ नहीं खड़ा किया। साइकिल और हाथी वाले भी उनके संपर्क में रहे। मुरादाबाद में पहले दिन से वह डा. शैफाली सिंह को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने का दावा कर रहे थे। मंत्री का हौसला देखकर विराेधी भी साथ में खड़े दिखाई दिए। यह पंचायती राज मंत्री का ही दम था कि डा. शैफाली सिंह मुरादाबाद की सातवीं जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं। पंचायती राज मंत्री का अमरोहा से सियासी रिश्ता होने के बाद पारिवारिक जुड़ाव भी हो गया है। मंडल में उनकी साख भी दांव पर लगी थी, इसलिए वहां की जीत की रणनीति भी मुरादाबाद में उनकी अगुवाई में बनी। रामपुर में ख्यालीराम लोधी और सम्भल में बिलारी की ब्लाक प्रमुख अनामिका यादव को अध्यक्ष बनाने के लिए पंचायती राज मंत्री की रणनीति काम आई। मुरादाबाद मंडल ही नहीं जाटों बाहुल्य कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पंचायती राज मंत्री की मेहनत से कमल खिला है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ही मेहनत से हमें जीत मिली : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश भर में पार्टी को बड़ा फायदा हुआ है। हमने सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़कर जिला पंचायत सदस्यों को विश्वास दिलाया। इसी का नतीजा रहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में भाजपा 24 जिलोंं में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल रही। नए जिला पंचायत अध्यक्षाें के शपथ लेते ही ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी के साथ विकास होगा। ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी पूरी मेहनत के साथ लड़ना है। भाजपा पर विश्वास करने के लिए सबका धन्यवाद अदा करता हूं। 

    ​​​​​यह भी पढ़ें :-

    शादी के बाद हत्‍या में पत‍ि को आजीवन कारावास, देवर से द‍िल लगा बैठी व‍िवाह‍िता, जान का दुश्‍मन बन गया पर‍िवार

    Indian Railways : रेस्‍ट हाउस में मह‍िला को बुलाने पर फंस गए मुरादाबाद के दो टीटीई, पूछताछ के ल‍िए डीआरएम आफ‍िस बुलाया