Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद नगर निगम कर्मचारियों का रविवार का अवकाश रद, मार्च में पूरे महीने करना होगा काम

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 05 Mar 2022 01:10 PM (IST)

    Moradabad Municipal Corporation नगर निगम का मार्च महीने में गृहकर वसूली पर जोर है। जिससे रविवार का अवकाश भी नगर निगम के राजस्व विभाग का रद कर दिया गया है। कम टैक्स वसूली पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने अवकाश रद करने का निर्णय लिया है।

    Hero Image
    नगर आयुक्त ने वसूली बढ़ाने को राजस्व विभाग के अवकाश रद किए

    मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Municipal Corporation : नगर निगम का मार्च महीने में गृहकर वसूली पर जोर है। जिससे रविवार का अवकाश भी नगर निगम के राजस्व विभाग का रद कर दिया गया है। कम टैक्स वसूली पर नगर आयुक्त संजय चौहान ने अवकाश रद करने का निर्णय लिया है। नगर निगम का 39 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन, इसके सापेक्ष अभी मात्र 18.50 करोड़ रुपये ही वसूली पूरे साल भर में हुई। लक्ष्य का आधा वसूली अभी करना शेष है। जिससे लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम कार्यालय में राजस्व विभाग के ऐसे कर्मचारी भी लगेंगे जो आफिस का काम देखते हैं। साथ ही सफाई निरीक्षकों को भी लगाया जा रहा है। मतगणना के बाद सफाई निरीक्षक इस काम में लगाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार प्रभावित हुआ और अब चुनाव में भी ड्यूटी लगने से टैक्स वसूली प्रभावित हुआ। यह कर अधीक्षकों का सहयोग करेंगे। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार का अवकाश रद किया गया है। गृहकर टैक्स वसूली बढ़ाने को यह निर्णय लिया है। गृहकर वसूली के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।

    पेंशन धारकों को आधार प्रमाणीकरण कराना होगा : वृद्धा व्यवस्था पेंशन की धनराशि लेने वालों को अब आपको बैंक शाखा में जाकर आधार प्रमाणीकरण कराना होगा। जिन्होंने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं है, वह तुरंत करा लें। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पेंशनर्स के लिए किसी को चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वह अपना बैंक खाते आधार का प्रमाणीकरण करा लें। साइबर कैफे, जनसेवा केंद्र और अपनी बैंक शाखा में जाकर भी आधार कार्ड का प्रमाणीकरण हो सकता है। समाज कल्याण विभाग कार्यालय में आधार प्रमाणीकरण कराने की व्यवस्था की गई है। इसलिए यहां आकर भी आधार का प्रमाणीकरण कराया जा सकता है।