Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: पति से हुआ झगड़ा तो फंदे पर लटकी पत्नी, सुबह शव देखकर निकली घरवालों की चीख

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 12:49 PM (IST)

    मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी अदिति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक बातों को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी अदिति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के नया गांव निवासी योगेश का शनिवार की रात पत्नी अदिति से घरेलू बात को लेकर विवाद होे गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने फंदे पर लटका देखा तो निकली चीख

    विवाद के बाद पति घर के आंगन में सो गया जबकि अदिति कमरे में जाकर फंदे पर लटक गई। पति ने रविवार को सुबह पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। महिला के शव को फंदे से उतारा गया। मायके वालों को भी बुला लिया गया। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया।