Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hello Doctor: खराब जीवनशैली से बढ़ रहीं पेट की बीमारियां, संतुलित भाेजन और व्यायाम से दूर होंगी समस्याएं

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Mon, 09 May 2022 11:42 AM (IST)

    संतुलित भाेजन और व्यायाम से पेट-लिवर की परेशानी से निजात मिल जायेगी। डॉक्टर ने पाठकों के सवालों के जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। डॉक्टर ने गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी।

    Hero Image
    दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में डॉक्टर ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए।

    मुरादाबाद, जेएनएन। खराब जीवनशैली से पेट में गैस और फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है। इसके समाधान के लिए रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में पेट-लिवर रोग विशेषज्ञ डा. अमित मिश्रा ने पाठकों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में चाहिए कि जंकफूड, पैक्ड फूड और तला-भुना खानपान से परहेज करें। इसके साथ ही नियमित 40 मिनट व्यायाम करें। एकसाथ भरपेट खाना खाने की वजह से गैस की समस्या होती है। इसलिए खाना कम खाएं। पानी की अधिकता रखें और खाने से आधा घंटा पहले या फिर खाने के दो घंटे बाद ही पानी पीने की आदत डालें। इससे आपकी गैस की समस्या समाप्त हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रश्न: मेरे भाई को लेट्रिन में पांच दिन से खून आ रहा है।

    उत्तर : कई बाद लेट्रिन टाइट होने की वजह से चमड़ी फट जाती है। जिससे खून आने लगता है। चिकित्सक से परामर्श करें। जांच कराने पर यह भी पता चल जाएगा कि कहीं पाइल्स की परेशानी तो नहीं है।

    प्रश्न : मैं दिल का मरीज हूं। गर्म पानी से लहसुन भी खाता हूं। इसके बाद भी पेट में गैस बनती है।

    उत्तर : आपको बादी चीजों का परहेज करना होगा। खाना एक बार में नहीं खाएं। कम से कम पांच बार में खाना खाएं। एक साथ पेटभर कर खाना खाने से इस तरह की समस्या होगी। पैदल टहलने की आदत डालें। इसके बाद भी आराम न हो तो फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।

    प्रश्न : मेरे नौ वर्षीय बेटे को कब्ज रहता है। क्या करें।

    उत्तर : पानी अधिक पिलाएं। इसके साथ ही फाइबर वाले खानपान पर अधिक ध्यान दें। फल, सलाद का भरपूर मात्रा में सेवन कराएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी। बच्चे को व्यायाम भी कराएं।

    प्रश्न: मेरा पेट चढ़ा-चढ़ा सा रहता है। प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा है।

    उत्तर : आपको अपने लिवर की जांच करानी हाेगी। कहीं लिवर सिकुड़ तो नहीं रहा। ऐसी स्थिति में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। अपना बुखार भी चेक करते रहें। इसके साथ ही आप चिकित्सक से परामर्श लें। इसमें देरी करने की जरूरत नहीं है।

    प्रश्न : मुझे खाना खाने के बाद पेट दर्द होता है। खाना भी नहीं पच रहा है।

    उत्तर : आप खाना पेट भरकर नहीं खाएं। थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। पानी खाने से आधा घंटा पहले और खाने के दो घंटे बाद पियें। घी-तेल के खानपान से परहेज करें।

    प्रश्न : लेटने के बाद मेरे हाथ पैरों में जान नहीं होती है। पकड़कर घरवाले उठाते हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या परेशानी है।

    उत्तर: आपको नसों के डाक्टर को पूरी बात बतानी चाहिए। आपकी समस्या नसों से जुड़ी हुई हैं। जांच करने पर सही स्थिति का पता चलेगा। इसमें आपको देरी नहीं करनी चाहिए।

    पेट स्वस्थ रखने के लिए यह करें

    - नियमित व्यायाम करें

    - संतुलित भोजन करें

    - खाना खाने के दो घंटे बाद सोएं

    - तेल, चिकना खानपान न खाएं

    - घर के बने भोजन को ही खाएं

    - रखा हुआ खाना खाने से परहेज करें

    - 60 किलो वजन के व्यक्ति को तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए

    - खाना खाने में आधा घंटा पहले और दो घंटे बाद पानी पिएं

    मोटापा कम करने के लिए यह करें

    - पैक्ड फूड का सेवन न करें

    - धूमपान और शराब का सेवन न करें

    - वजन कम रखें

    - चावल, चीनी, चिकनाई, आलू का इस्तेमाल कम करें

    - समय-समय पर खून की जांच कराएं

    इन्होंने पूछे सवाल: महमूदपुर माफी से मुजम्मिल, पीतल नगरी से रामनिवास, करूला से विक्की, कांशीराम नगर से नारायण सिंह, सम्राट अशोक नगर से संजना, लक्ष्मीपुर कट्टई से तौफीक, लाइनपार से संकल्प भारद्वाज, पाकबड़ा से पवन कुमार सिंह, हिमगिरी कालोनी से सुशील कुमार, अगवानपुर से फुरकान, भूड़े का चौराहा से फहीम, कांठ से शाह हुसैन, दिल्ली रोड से प्रीति आदि ने बीमारियों से जुड़े सवाल पू्छे।