यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तेरी सुपारी ले ली, बताओ कहां हो गोली मारनी है', अखिलेश से मुलाकात कर लौट रहे थे सपा नेता; तभी आया कॉल
मैनाठेर के ताहरपुर गांव निवासी नावेद अहमद उर्फ बबलू ने बताया कि शुक्रवार को वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मुरादाबाद। मैनाठेर के ताहरपुर गांव निवासी नावेद अहमद उर्फ बबलू समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य और कारोबारी हैं। उनका गांव के पास ही पेट्रोल पंप है। बबलू ने बताया कि शुक्रवार को वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद लखनऊ से घर लौट रहे थे।
उनके साथ अन्य समाजवादी पार्टी के नेता भी कार में थे। इस दौरान अनजान नंबर से एक फोन आया। फोन उठाते ही उधर से आवाज आई कहां हो तुम, फोन करने वाले ने कहा कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली है। गोली मारनी है। यह सुनते ही जिला पंचायत सदस्य घबरा गए। उन्होंने किसी साथी को यह नहीं बताया।
अनजान व्यक्ति ने फोन करके धमकाया
इसके बाद भी आरोपित का फोन आया लेकिन, उन्होंने काट दिया उस समय तो बबलू ने समझा कोई ऐसे ही कॉल कर रहा होगा लेकिन, शनिवार की शाम को फिर इस अनजान व्यक्ति ने फोन करके धमका दिया। इस पर वह अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचे और मामले में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उसका पता लग जाएगा।
