मुरादाबाद में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, मां-बेटे समेत 4 की मौत
मुरादाबाद के कांठ रोड लदावली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
HighLights
कांठ रोड लदावली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस का हादसा
इस भीषण टक्कर में छह लोगों की दुखद मौत हो गई
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, शव मोर्चरी में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र में शनिवार की सुबह रोडवेज की बस और गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा बस में सवार दस यात्रियों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव और गंभीर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। गांव लड़ावली स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास सामने से गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

मृतक अर्चना के रोते बिलखते स्वजन।
हादसे के बाद यात्रियों में मच गई चीख-पुकार
ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की ड्राइवर साइड टकराने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में सदुपुरा गांव निवासी अर्चना पत्नी जानसन मसीह और उनके पांच वर्षीय बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
इनके अलावा नूरपुर बिजनौर निवासी लोकेंद्र, दीपिका चौहान ने भी दम तोड़ दिया। अर्चना के पति जानसन मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में किशोरी से दुष्कर्म, दोषी को आजीवन कारावास की सजा
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि हादसे में चाऐ लोगों की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ डायवर्ट हुआ वाराणसी जा रहा विमान, ईंधन कम होने पर कराई गई लैंडिंग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।