विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ डायवर्ट हुआ वाराणसी जा रहा विमान, ईंधन कम होने पर कराई गई लैंडिंग

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:31 AM (IST)

भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 2452 को ईंधन की कमी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें सवार 175 यात्रियों को रात भर होटल में ठहराया गया, जिसके बाद विमान अगली सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो उड़ान लखनऊ डायवर्ट हुई।

  2. पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी, आपात लैंडिंग हुई।

  3. 175 यात्रियों को लखनऊ के होटलों में ठहराया गया था।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6e 2452 को तेल कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। विमान के पायलट-इन-कमांड द्वारा न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना दिए जाने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

विमान शुक्रवार रात 9:10 बजे लखनऊ पहुंचा था। विमान में कुल 175 यात्री सवार थे। जिन्हें लखनऊ के होटल में ठहराया गया था। विमान संशोधित परिचालन योजना के अनुसार, उड़ान संख्या 6E2452 अब 6E9071 के रूप में आज सुबह 09:00 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए प्रस्थान हो गई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मायके आई विवाहिता हुई लापता, ससुराल आया पति भी नहीं लौटा वापस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।