विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में मायके आई विवाहिता हुई लापता, ससुराल आया पति भी नहीं लौटा वापस

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:56 AM (GMT+05:30)

इटौंजा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लापता होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। एक विवाहित महिला अपने मायके से और एक व्यक्ति अपनी ससुराल से लापता हो गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. इटौंजा में दो लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज।

  2. ससुराल आया सुनील और मायके आई विवाहिता लापता।

  3. पुलिस ने दोनों मामलों की गहन जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, इटौंजा। थाना क्षेत्र में दो लोगों के लापता होने की शिकायत उनके स्वजन ने दर्ज कराई है। अटरिया थाना क्षेत्र, सीतापुर के हमीरपुर निवासी बराती के अनुसार, उनका पुत्र सुनील 13 नवंबर 2026 को दुघरा गांव में अशर्फी के यहां ससुराल आया था, लेकिन घर नहीं लौटा। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

सुनील की पत्नी का कहना है कि वह इटौंजा से वापस चला गया था। बराती ने बेटे के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई है। वहीं, अटरिया के अचलपुर निवासी ब्रजपाल ने बताया कि उनकी पत्नी 16 दिन पहले अपने पिता देशराज के पास इटौंजा चौराहा ओवर ब्रिज के निकट एक कबाड़ी की दुकान पर आई थी।

वहां उनके पिता काम करते हैं। इसके बाद वह अज्ञात स्थान पर चली गई और उसका पता नहीं चल रहा है। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी, गांव-गांव सरकार की योजनाएं पहुंचाएगा भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।