विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी, गांव-गांव सरकार की योजनाएं पहुंचाएगा भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:38 AM (IST)

भाजपा का पंचायत प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। लखनऊ में हुई बैठक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने और गतिविधियों को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ गांव-गांव योजनाएं पहुंचाएगा।

  2. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले होगी तैयारी।

  3. लखनऊ में रणनीति बैठक आयोजित की गई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा का पंचायत प्रकोष्ठ विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र व प्रदेश सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जुटेगा। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुई प्रकोष्ठ की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र अग्रवाल की बैठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई, पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

इस दौरान प्रकोष्ठ के सहसंयोजक उमाशंकर मिश्रा, दिनेश तिवारी, सुंदरपाल तेवतिया व कृष्ण चंद वर्मा, सदस्य गोपाल सिंह, पुनीत राय व अर्चना मौर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का रूट 3 दिन छोटा: सहारनपुर में थमेगा सफर, इन ट्रेनों की चाल भी बिगड़ेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।