Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शादी-विवाह के लिए नवंबर में मिल रहे सिर्फ तीन मुहूर्त, दिसंबर में होंगे नौ, देखें कब हो सकते हैं मांगलिक कार्य

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 02:02 PM (IST)

    November December Shubh Muhurta शुक्र देव के अस्त होने के कारण इस साल नवंबर में अभी तक शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम शुरू नहीं हो सके हैं। अब 20 नवंबर से शुक्र उदय होने के बाद ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। आइए जानें कब-कब मिल रहे शुभ मुहूर्त।

    Hero Image
    November December Shubh Muhurta : 20 नवंबर से उदय हो रहे शुक्र देव।

    मुरादाबाद, जेएनएन। November December Shubh Muhurta : अमूमन हर साल देवोत्थान एकादशी के दिन से शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। लेकिन, इस साल ऐसा नहीं हो सका है। इसकी वजह शुक्र देव के अस्त होना बताया जा रहा है। सुख सौभाग्य, प्रेम, आकर्षण भौतिक सुख संसाधनों के आधिपत्य ग्रह शुक्र देव के अस्त हो जाने पर कोई भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब उदित हो रहे शुक्र देव

    शुक्र देव के उदित होने के बाद ही शुभ मुहूर्त आते हैं और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। वर्तमान समय में शुक्र का गोचर तुला राशि में स्वगृही होकर हो रहा है। शुक्र ग्रह स्वराशि में होने के कारण शुभ फल प्रदायक माने जाते हैं। जहां शुक्र के अस्त होने से मांगलिक कार्य बंद हैं, वहीं 20 नवंबर दिन रविवार से पश्चिम दिशा में शुक्र उदित हो रहे हैं।

    नवंबर का पहला शुभ मुहूर्त कब

    शुक्र के उदित होने के बाद से मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने बताया कि हिन्दू सनातन धर्म एवं ज्योतिष धर्मशास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह उदय के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं। नवंबर में पहला शुभ मुहूर्त 24 नवंबर दिन गुरुवार को मिल रहा है।

    नवंबर में मिल रहे सिर्फ तीन शुभ मुहूर्त

    पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को खरमास के आरंभ होने के साथ ही मुहूर्त भी समाप्त हो जाएंगे। इससे पहले नवंबर एवं दिसंबर तक मात्र 12 शुभ मुहुर्त्त ही विवाह और अन्य मांगलिक कर्यो के लिए प्राप्त हो रहे हैं । नवंबर में सिर्फ तीन दिन ही शुभ मुहूर्त हैं। जो 24 नवंबर, 25 नवंबर और 26 नवंबर हैंं।

    दिसंबर में मिलेंगे नौ शुभ मुहूर्त

    इसके बाद दिसंबर में नौ शुभ मुहूर्त मिलेंगे। 02 दिसंबर, 03 दिसंबर, 07 दिसंबर, 08 दिसंबर, 09 दिसंबर, 13 दिसंबर, 14 दिसंबर, 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। 16 दिसंबर के बाद खरमास लग जाएगा। जिसमें फिर एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।

    नवंबर-दिसंबर के शुभ मुहूर्त

    • 24 नवंबर
    • 25 नवंबर
    • 26 नवंबर
    • 02 दिसंबर
    • 03 दिसंबर
    • 07 दिसंबर
    • 08 दिसंबर
    • 09 दिसंबर
    • 13 दिसंबर
    • 14 दिसंबर
    • 15 दिसंबर
    • 16 दिसंबर

    कब से शुरू हो रहे खरमास

    इसके पश्चात देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य देव का गोचर आरंभ हो जाएगा। सूर्य के धनु राशि मेंं प्रवेश करने के साथ ही खरमास का आरंभ हो जाएगा। अतःफिर एक महीने तक विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए मुहूर्तों का अभाव हो जाएगा, क्योंकि खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य संपादित नहीं होते हैं। पुनः जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो मुहूर्त एवं शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।