मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र का आगाज: मंदिरों से घरों तक गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ धूमधाम से हुआ, जहां मंदिरों और घरों में घट स्थापना कर मां दुर्गा की ...और पढ़ें
HighLights
मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र की हुई भव्य शुरुआत।
मंदिरों और घरों में विधि-विधान से घट स्थापना।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की भक्तिभाव से की आराधना।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिभाव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की। तड़के चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए। प्राचीन सिद्धपीठ काली मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
धूप, दीप, नारियल, पान और सुपारी अर्पित कर भक्तों ने माता रानी का पूजन किया। मंदिरों में अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली के जयकारे गूंजते रहे।

पूजा का सामान लेकर मंदिर पहुंचे भक्त।
शहरभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, बुध बाजार के दुर्गा भवन, सिद्धपीठ नौ देवी मंदिर, लालबाग के गंगा मंदिर और किसरौल के चामुंडा मंदिर सहित शहरभर के मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नौ दिन तक चलने वाली महाशक्ति की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने उपवास भी शुरू किए। कोई पूरे नौ दिन व्रत रखेगा तो कोई पहले और अंतिम दिन उपवास करेगा। घरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन शुरू हो गए।
