सम्भल की बेटी मनीषा सिंह बनीं फेसबुक की महाप्रबंधक, प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं भाई
Proud moment for Sambhal तहसील गुन्नौर के गांव न्यौरा की मनीषा सिंह का विश्व की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने चयन होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वह फेसबुक के संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्यालय कैलिफोर्निया में कार्य करेंगी। मनीषा सिंह बचपन से ही प्रतिभा संपन्न रही हैं।

सम्भल, जागरण संवाददाता। Proud moment for Sambhal: गुन्नौर के गांव न्यौरा की बिटिया ने गांव ही नहीं जनपद का नाम रोशन कर दिया। उनका चयन दिग्गज इंटरनेट मीडिया कंपनी फेसबुक ने किया है। वह अब फेसबुक में महाप्रबंधक के पद पर कार्य करेंगी। उनके भाई हरीश यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा में हैं और लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय में कार्यरत हैं।
तहसील गुन्नौर के गांव न्यौरा की मनीषा सिंह का विश्व की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने चयन होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वह फेसबुक के संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्यालय कैलिफोर्निया में कार्य करेंगी। मनीषा सिंह बचपन से ही अत्यंत प्रतिभा संपन्न रही हैं। प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उन्होंने कंप्यूटर साइंस में परास्नातक वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से किया।
अंतिम वर्ष में स्वर्ण पदक प्राप्त करके टाप किया। मनीषा सिंह केवल सम्भल में ही नहीं प्रदेश की लड़कियों के लिए आदर्श हैं। उनके भाई हरीश कहते हैं कि वह अमेरिका में पहले से कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पूर्व वह अपने पैतृक गांव न्यौरा आयी थीं। गांव की वेबसाइट भी उन्होंने बनाई है।
बता दें कि सम्भल में जहां महिला साक्षरता दर 27 फीसद है। वहीं इनकी यह उपलब्धि जनपद की महिलाओं को प्रेरणा देती है। इनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। इनके पिता अजय पाल सिंह व माता पुष्पा बेटी की इस सफलता से बेहद गदगद हैं। उनके ननिहाल ईसमपुर डांडा में मिठाई बांट कर ख़ुशी मनाई गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।