‘ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन वोटकटवा, अखिलेश को किसी इजाजत की जरूरत नहीं’, सपा सांसद रुचि वीरा का बड़ा बयान
सपा सांसद रुचि वीरा ने ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन को वोटकटवा करार देते हुए कहा कि भगवान राम किसी की बपौती नहीं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की दिलों में बसे हैं। भाजप की बपौती नहीं है। इसलिए हमारे नेता को श्री राम मंदिर जाने के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर तीखा हमला बोला। इस गठबंधन को वोट कटवा बताते हुए कहा कि सपा के प्रभाव वाली और मुस्लिम विधायकों वाली विधानसभा सीटों पर ही रैलियां करने के पीछे की मंशा किसी से छिपी नहीं है।
इन दलों को भाजपा सरकार की कार्यशैली से कोई शिकायत नहीं
बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये दल किसे फायदा पहुंचाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार एक भी वोट खराब नहीं करेगी।
रुचि वीरा ने कहा कि इन दलों को भाजपा सरकार की कार्यशैली से कोई शिकायत नहीं है। वे हमेशा समाजवादी पार्टी पर ही उंगली उठाते हैं। विधानसभा चुनाव में मुकाबला सपा और भाजपा के बीच आमने-सामने होगा। मतदाता अखिलेश यादव के काम के आधार पर वोट देगा, न कि वोट कटवा दलों को।
भगवान श्रीराम भाजपा की बपौती नहीं
सपा मुखिया अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर जाने के सवाल पर रुचि वीरा ने कहा कि भगवान श्रीराम भाजपा की बपौती नहीं हैं। अखिलेश यादव को राम मंदिर में दर्शन करने के लिए भाजपा की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, जब उनका बुलावा आएगा, वह दर्शन करने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसी को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि अखिलेश यादव के मंदिर जाने से मुस्लिम समाज नाराज हो जाएगा। बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का बचाव किया। कहा कि उस समय कानून व्यवस्था बनाए रखने और संविधान की रक्षा के लिए जो जरूरी था, तत्कालीन सरकार ने वही किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।