Road Accident in Moradabad: गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो महिला सिपाहियों की मौत
मुरादाबाद जिले के बिलारी में लगे हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी से ड्यूटी करके लौट रही दो महिला सिपाहियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों महिला सिपाही सोनकपुर थाने में तैनात थी। दोनों महिला सिपाही स्कूटी से सोनकपुर थाने की ओर जा रही थी।

जागरण संसवाददाता, मुरादाबाद : उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के बिलारी में लगे हस्तशिल्प मेला प्रदर्शनी से ड्यूटी करके लौट रही दो महिला सिपाहियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों महिला सिपाही सोनकपुर थाने में तैनात थी।
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोनों महिला सिपाही स्कूटी से सोनकपुर थाने की ओर जा रही थी। तभी थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना रात करीब पौने एक बजे हुई। इस हादसे में सिपाही मीनू सिंह निवासी ग्राम नायसर थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर व सविता निवासी करीमनगर थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर की मृत्यु हो गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों महिला कांस्टेबिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया। सोमवार दोपहर पुलिस में ससम्मान सलामी देने के साथ ही दोनों के शव को गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के साथ अन्य अफसर मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।